चार दाना अनार से बढ़ेगा चेहरे का निखार, बनाएं फेस पैक और पाएं Glowing Face

Published : May 07, 2025, 07:47 PM IST
Pomegranate for glowing skin

सार

गर्मियों में चेहरे की रंगत खो गई? अनार के फेस पैक से पाएं त्वचा में नई जान! झुर्रियां, दाग-धब्बे, सब होंगे कम, निखार आएगा दम।

अनार सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। यह झुर्रियों और रेखाओं को कम करने में मदद करता है। अनार के छिलके और बीजों में कई गुण होते हैं। ये त्वचा की झुर्रियों, रेखाओं और दाग-धब्बों को कम करने में मददगार हैं। अनार में विटामिन K, B, C और मिनरल्स त्वचा को चमकदार बनाते हैं और धूप से बचाते हैं। घर पर ही आजमाएँ अनार के फेस पैक।

गर्मियों में त्वचा की चमक कम होना, डलनेस आना और पिग्मेंटेशन होना आम बात है। लेकिन सिर्फ चार दाने अनार के आपके चेहरे की रंगत लौटा सकते हैं। अनार में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन C और प्राकृतिक ऐस्ट्रिंजेंट त्वचा को नमी देने के साथ-साथ गहराई से पोषण भी देते हैं। यहां बताया गया है अनार फेस पैक बनाने, लगाने और उससे मिलने वाले फायदे।

1. फेस पैक बनाने का तरीका (How to Make Pomegranate Face Pack)

सामग्री:

4-6 दाने अनार 1 चम्मच दही 1 चम्मच बेसन या मुल्तानी मिट्टी (ऑयली स्किन के लिए) 1/2 चम्मच शहद (ड्राय स्किन के लिए)

बनाने की विधि:

अनार के दानों को मिक्सर या ओखली में अच्छे से पीस लें। इसे छानकर उसका रस निकाल लें या पल्प के रूप में इस्तेमाल करें। इसमें दही, बेसन (या मुल्तानी मिट्टी) और शहद मिलाएं। एक चिकना पेस्ट बना लें।

2. लगाने का तरीका (How to Apply the Pack)

चेहरे को किसी माइल्ड फेसवॉश से धोकर साफ कर लें। उंगलियों या ब्रश की मदद से फेस पैक को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आंखों के आसपास की जगह छोड़ दें। 15-20 मिनट तक सूखने दें। गुनगुने पानी से हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें। तौलिये से थपथपा कर सुखाएं और मॉइश्चराइज़र लगाएं। हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।

3. लगाने के फायदे (Benefits of Pomegranate Face Pack)

स्किन ग्लो बढ़ाता है: अनार के नेचुरल एंटीऑक्सिडेंट त्वचा की चमक लौटाते हैं। डेड स्किन हटाता है: बेसन और दही एक्सफोलिएशन कर त्वचा को साफ करते हैं। डार्क स्पॉट्स कम करता है: अनार का रस पिग्मेंटेशन और झाइयों पर असर करता है। पिंपल्स और ऑयल कंट्रोल: एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासों से राहत दिलाते हैं। एंटी-एजिंग इफेक्ट: झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है। स्किन को टाइट करता है: प्राकृतिक ऐस्ट्रिंजेंट गुण स्किन को टोन और टाइट करते हैं। ठंडक और राहत: गर्मियों में जलन और सनटैन से भी राहत मिलती है।

 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत