
पुदीना या मिंट शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। गर्मियों में ये ना सिर्फ शरीर को ठंडक और ताकत देता है बल्कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को कई तरीके से बेनिफिट्स पहुंचाते हैं। अगर आप रोजाना पुदीने का पानी का सेवन करते हैं, तो आपके पाचन पर भी अच्छा असर होता है और स्किन भी बेहतर होती है। आइए जानते हैं पुदीने का पानी पीने से शरीर को क्या-क्या लाभ पहुंचते हैं।
पुदीने का सेवन करना पेट के लिए फायदेमंद होता है। अगर आपको आप ब्लोटिंग या गैस की समस्या रहती है, तो इसका पानी जरूर पिएं। पुदीने में मौजूद मेंथॉल डाइजेस्टिव सिस्टम को रिलेक्स करता है और खाना भी जल्दी पचता है।
अधिक तापमान बढ़ जाने पर शरीर को ठंडा रखने के लिए पुदीना बेस्ट ऑप्शन है। इसके पानी का सेवन करने से शरीर ठंड रहता है और हीट स्ट्रोक से बचाने में भी मददगार होता है। इसे पीकर आप दिन भर फ्रेश महसूस करेंगे।
और पढ़ें: गर्मियों में बार-बार हो रहे हैं मुंह के छाले? ये घरेलू उपाय देंगे तुरंत राहत
शरीर की गंदगी को निकालने के लिए पुदीने का पानी पिया जा सकता है। यह एक डिटॉक्स ड्रिंक है। इससे लीवर की कार्य क्षमता बेहतर होती है और शरीर को एनर्जी भी मिलती है।
अगर आपको दाने की समस्या रहती है या स्किन का रंग गहरा हो गया है, तो इसमें आपको पुदीने का पानी पीना चाहिए। पुदीने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट पिंपल्स और ऑयली स्किन की समस्या काम करके नेचुरल ग्लो लाने का काम करते हैं।
वजन कम करने के लिए भी पुदीना अच्छा ऑप्शन माना जाता है। पुदीने का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कैलोरी बर्न करने में भी मदद मिलती है। साथ ही यह भूख कंट्रोल करने में भी मदद कर होता है। आप पुदीने को पीसकर ठंडे पानी में मिलाएं और उसमें मीठापन लाने के लिए शहद मिलाकर रोजाना पी सकते हैं। साथ में नींबू मिलाने से टेस्ट बड़ जाएगा।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.