Char Dham Yatra First Aid Kit: जा रहे हैं चार धाम यात्रा, तो फस्ट एड बॉक्स में जरूर एड करें ये 5 चीजें

Published : Apr 06, 2026, 06:30 PM IST
Mountain Travel Health Tips

सार

Mountain Travel Health Tips: चार धाम यात्रा पर जा रहे हैं? सफर को सुरक्षित और आसान बनाने के लिए फर्स्ट एड बॉक्स में जरूरी दवाइयां और सामान जरूर रखें। जानिए पूरी हेल्थ सेफ्टी चेकलिस्ट।

19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। अगर आप भी इस यात्रा का हिस्सा बनने जा रहे हैं, तो पैकिंग के साथ फस्ट एड बॉक्स जरूर रखें। ऊंचाई, मौसम में बदलाव और लंबी ट्रैकिंग के दौरान छोटी-छोटी दिक्कतें बड़ी बन सकती हैं। ऐसे में फस्ट एड बॉक्स आपके बहुत काम आएगा। जानिए पहाड़ों में यात्रा के दौरान फस्टएड बॉक्स में क्या-क्या रखना चाहिए। 

बेसिक दवाइयां रखें फस्ट एड बॉक्स में

पहाड़ों में मौसम में बदलाव तेजी से होता है। ऐसे में आपको अपने फर्स्ट एड बॉक्स में पेरासिटामोल, Ibuprofen, पेन किलर या उल्टी या फिर मोशन सिकनेस के लिए दवा जरूर रखनी चाहिए। अगर दवा खाने के बाद भी बुखार ठीक नहीं हो रहा है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

बैंडेज और एंटीसेप्टिक

आपको फस्ट एड बॉक्स में बैंडेज और एंटीसेप्टिक क्रीम जरूर रखनी चाहिए। साथ ही में डिटॉल, कॉटन बैंडेज ऐड करें। छोटी-मोटी चोट में एंटीसेप्टिक क्रीम बहुत काम आती है।

थर्मामीटर और ORS

अगर आपको अचानक से बुखार आता है, तो उसे चेक करने के लिए फर्स्ट एड बॉक्स में थर्मामीटर होना बहुत जरूरी है। यह न सिर्फ आपके तपते हुए बदन का टेंपरेचर बताएगा बल्कि आपको इस बारे में भी अगाह कर देगा कि डॉक्टर को दिखाना चाहिए या नहीं। साथ में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए ओआरएस (ORS) का पैकेट जरूर रखें। दिन में 2 से 3 बार घोल लें ताकि शरीर में पानी की कमी ना हो।

कीड़े-मकोड़ों से करें बचाव

अपने फर्स्ट एड बॉक्स में कीड़े मकोड़े से बचाव के लिए क्रीम भी रख सकते हैं। आपके शरीर का जो भी हिस्सा खुला हो, उसमें क्रीम लगा लें ताकि मच्छर सहित अन्य इंसेक्ट आपको ना काटे। ऐसा करके आप बीमारियों से बच सकते हैं।

और पढ़ें: गर्मियों में बार-बार हो रहे हैं मुंह के छाले? ये घरेलू उपाय देंगे तुरंत राहत

एल्टीट्यूड सिकनेस के लिए मेडिसिंस

पहाड़ों पर जाने से कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत या चक्कर आ सकते हैं। एल्टीट्यूड सिकनेस (Altitude sickness) से बचने के लिए आप पहले से ही डॉक्टर से दवा लिखा लें ताकि समस्या का सामना न करना पड़े। 

नोट: बैग में सनस्क्रीन, लिप बाम भी रखना चाहिए ताकि धूप में त्वचा को टेनिंग से बचाया जा सके। पहाड़ों में होंठ तेजी से फटने लगते हैं। ऐसे बचाव का काम लिप बाम करेगा ।साथ में छोटा कैंची, सेफ्टी पिन, मेडिकल टेप रख लें। आप अपनी पर्सनल दवाइयां भी जरूर ले जाएं ताकि किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

और पढ़ें: Remedies for Vertigo: गर्मियों में चक्कर आने की समस्या होगी बिल्कुल खत्म, जानें 6 असरदार घरेलू उपाय

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

डार्क सर्कल से 'केमिकल-फ्री' तक... स्किन केयर के 10 बड़े भ्रम, डॉक्टर से जानिए सच
WHO Shocking Report: 3.5 करोड़ होंगे नए कैंसर केस, WHO ने बताए बड़े कारण