अमेरिका में आया Bubonic प्लेग का केस, कभी इस महामारी ने ली थी 50 मिलियन लोगों की जान

Published : Feb 14, 2024, 11:21 AM IST
Bubonic Plague

सार

ब्यूबोनिक प्लेग जिसने मध्य युग में यूरोप की कम से कम एक तिहाई आबादी को मार डाला था। विकसित देशों में इसका पाया जाना असामान्य है। इस महामारी को "ब्लैक डेथ" के नाम से जाना जाता है।

हेल्थ डेस्क. ब्यूबोनिक प्लेग (Bubonic Plague) का मामला सामने आने के बाद अमेरिका सतर्क हो गया है। ये वो बीमारी है जो एक वक्त पर यूरोप की एक तिहाई आबादी की जिंदगी को खत्म कर दी थी। अमेरिका के ओरेगॉन में सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक स्थानीय निवासी में ब्यूबोनिक प्लेग (Bubonic Plague case) के मामले की सूचना दी है। शख्स का कहना है कि संभवतः यह बीमारी उसे पालतू बिल्ली से हुई है।

डेसच्यूट्स काउंटी के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रिचर्ड फॉसेट ने पिछले सप्ताह एक बयान में कहा, बीमार व्यक्ति और बिल्ली के करीब आने वाले सभी लोगों के संपर्क किया गया है और उन्हें दवा दी गई है।काउंटी ने बुधवार को कहा कि मामले की शुरुआती चरण में ही पहचान कर ली गई थी और इलाज किया गया था और इससे समुदाय को कोई खतरा नहीं है।

ब्यूबोनिक प्लेग के लक्षण

अधिकारियों ने कहा कि मनुष्यों में प्लेग के लक्षण किसी संक्रमित जानवर या पिस्सू के संपर्क में आने के आठ दिन बाद शुरू होते हैं।लक्षणों में बुखार, मतली, कमजोरी, ठंड लगना और मांसपेशियों में दर्द शामिल हो सकते हैं। अगर इसका तुरंत इलाज नहीं किया जाता है तो यह बुबोनिक प्लेग सेप्टिकेमिक प्लेग , ब्लड फ्लो का संक्रमण या न्यूमोनिक प्लेग में बदल सकता है। जो फेफड़ों को प्रभावित करता है। यह दोनों बहुत ही ज्यादा गंभीर मामले होते हैं।

समुदाय को नहीं कोई खतरा

अमेरिका के हेल्थ डिपार्टमेंट का कहना है कि सही वक्त पर इस बीमारी की पहचान कर लगी गई। इसका इलाज हो गया है। अब इसके आगे बढ़ने की कोई संभावना नहीं है।संचारी रोग जांच के दौरान प्लेग का कोई अतिरिक्त मामला सामने नहीं आया है।

14वीं शताब्दी में बरपाया था कहर

बता दें कि 14वीं शताब्दी में यह बीमारी जिसे ब्लैक डेथ कहते हैं, पूरे यूरोप में फैल गई थी। जिससे मानव इतिहास की सबसे घातक महामारियों में से एक में 50 मिलियन से अधिक लोग मारे गए। हालांकि इसके बाद यह बीमारी ज्यादा कहर बरपा नहीं पाई। अमेरिका में साल 2015 में यह इसका केस सामने आया था। हालांकि उस वक्त भी उसे फैलने नहीं दिया गया था। पालतू जानवर रखने वाले या फिर नॉनवेज खाने वाले लोगों को इस बीमारी से बचने के लिए हाइजिन का ख्याल ज्यादा रखना चाहिए। अपने पालूत जानवर को वैक्सीन लगवाएं। उसे भी हाइजिन रखें। उसे छूने के बाद हाथ अच्छी तरह साफ करें। 

और पढ़ें:

8 इम्युनिटी बूस्ट रेसिपी, जो हर मौसम में बीमारी से रखेगा दूर

स्तन कैंसर से अस्थमा से राहत तक, जानें White Turmeric के सबसे बड़े फायदे!

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत