
हेल्थ डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन देश भर में एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने 1991 में 'पथ्थर के फूल' से शुरुआत की और कई हिट फिल्मों में काम किया। 1992 में 'रथ सारथी' और 1993 में 'बंगारू बुलोडू' से उन्होंने तेलुगू फिल्मों में भी नजर आई थीं। 52 साल की उम्र में भी, वह दीपिका और करीना जैसी युवा अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। ऐसे में वह इस उम्र में जवां कैसे दिखती हैं इसका सीक्रेट हम आपके लिए लाये हैं। इसके साथ ही उनके बेटी राशा थडानी भी फिटनेस क्वीन हैं जिन्होंने कम उम्र में भी जीरो फिगर मेंनेटेन कर रखा है।
वह लगातार फिल्मों में काम कर रही हैं। 2024 में तीन फिल्मों के बाद, 2025 में 'जॉली एलएलबी 3' में भी वह नजर आएंगी। ऐसा लगता है जैसे उम्र के साथ उनकी खूबसूरती और बढ़ती जा रही है। अपनी खूबसूरती और फिटनेस से वह सबको हैरान करती हैं। आइए जानते हैं रवीना के फिटनेस सीक्रेट्स।
रवीना टंडन अपनी फिटनेस के लिए कई तरह के व्यायाम करती हैं। वह घर पर योग और कार्डियो करती हैं। मांसपेशियों को मजबूत बनाने और वजन नियंत्रित रखने के लिए वह पाइलेट्स और वेट लिफ्टिंग भी करती हैं। हफ्ते में कम से कम दो-तीन बार वह ये व्यायाम करती हैं।
रवीना टंडन नियमित रूप से स्विमिंग भी करती हैं। वह हफ्ते में कुछ घंटे स्विमिंग के लिए निकालती हैं। चाहे कितना भी व्यस्त शेड्यूल क्यों न हो, वह रोजाना 1 घंटा ट्रेडमिल पर दौड़ती हैं और वॉकिंग कभी मिस नहीं करतीं।
रवीना व्यायाम के साथ-साथ अपने खानपान का भी ध्यान रखती हैं। वह संतुलित आहार लेती हैं, जिसमें दाल, सब्जियां, रोटी और दही शामिल होता है। स्वस्थ वसा के लिए वह शुद्ध घी और मक्खन का सेवन करती हैं। उनका मानना है कि यही उनकी त्वचा के स्वास्थ्य का राज है।
एक इंटरव्यू में रवीना ने बताया कि वह हल्दी, लौंग, अदरक, सूखी मिर्च और हरी सब्जियों से बनी एक खास रेसिपी का इस्तेमाल करती हैं, जिसमें थोड़ा घी भी मिला होता है। उनका कहना है कि यह वजन कम करने में मदद करता है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राशा फिट रहने के लिए जंक फूड से दूर रहती हैं। वह एक्सरसाइज से ज्यादा डाइट पर भरोसा करती हैं। साथ ही राशा मानती हैं शुगर का सेवन वजन बढ़ाता है। वह चीनी की बजाय शहद का सेवन करती हैं। ऐसे में अगर आप भी वजन घटाना चाहती हैं तो चीनी को डाइट से बिल्कुल हटा दें। राशा ही नहीं बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स चीनी से दूर रहते हैं।
ये भी पढ़ें- सुबह का नाश्ता बन जाएगा हेल्दी एंड कूल, बस शामिल कर लें 6 फूड
ये भी पढ़ें- डायबिटीज में 100 टका फायदा पहुंचाता है ये लकड़ी सा दिखने वाला मसाला
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.