Rose Benefits for Health: Rose Day पर सिर्फ गुलाब पाना ही नहीं, उसका सेवन करना भी सेहत के लिए फायदेमंद है। गुलाब स्किन, बाल और दिल की सेहत सुधारने के साथ इम्यून सिस्टम मजबूत करता है। जानें गुलाब के हेल्थ, हेयर और स्किन बेनिफिट्स।
रोज डे का दिन सिर्फ प्यार जताने के लिए नहीं, बल्कि गुलाब की अहमियत समझने के लिए भी खास दिन है। गुलाब जितना दिखने में खूबसूरत होता है, उतना ही यह हमारे शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है। गुलाब त्वचा, बाल और सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है। आयुर्वेद से लेकर मॉडर्न स्किन केयर तक गुलाब का इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से किया जाता है। अगर अब तक आपको गुलाब के हेल्थ बेनिफिट्स नहीं पता हैं, तो जानिए कैसे इसका इस्तेमाल कर शरीर को फायदे पहुंचाए जा सकते हैं।
25
डेड स्किन को खिला देता है गुलाब
गुलाब की पेटल्स में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। अगर आप त्वचा पर गुलाब का इस्तेमाल करते हैं, तो न सिर्फ इसके स्किन हेल्दी बनती है, बल्कि उसमें चमक भी आ जाती है। गुलाब जल स्किन का पीएच बैलेंस करता है और साथ ही त्वचा में मुंहासे, जलन और लालिमा को कम करता है। गुलाब जल लगाने से स्किन फ्रेश और सॉफ्ट बनी रहती है। आप गुलाब की पेटल्स को पीसकर फेसपैक में मिला सकती हैं या फिर गुलाब जल का इस्तेमाल करें।
35
गुलाब इम्यून सिस्टम करेगा मजबूत
गुलाब की पंखुड़ियों को सुखाकर पीस लें और विभिन्न प्रकार के भोजन में इस्तेमाल करें। अगर आप गुलाब की चाय और शरबत पीते हैं, तो पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है। साथ ही ये शरीर को ठंडक देता है।गुलाब की खुशबू तनाव और चिंता को दूर करने का काम करती है। अगर इम्यून सिस्टम को मजबूत करना है, तो गुलाब का सेवन शुरू कर दें।
45
बालों के लिए चुनें रोज वॉटर
गुलाब सिर्फ स्किन ही नहीं, बालों की सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है। आप हेयर मास्क में कुछ मात्रा में गुलाब जल मिला सकती हैं। ये डैंड्रफ और खुजली की समस्या को दूर करता है और बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाता है। आप चाहे तो गुलाब के तेल से बालों में हल्की मसाज भी कर सकते हैं।
रोज डे (Rose Day) में अगर कोई आपको गुलाब देगा तो आपका मन खुश हो जाए लेकिन अगर आपने गुलाब का सेवन शुरू किया तो अंदरूनी धड़कते दिल को भी फायदा पहुंचेगा। गुलाब की पंखुड़ियों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कंट्रोल करता है और दिल को बड़ी बीमारियों से बचाता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.