
हेल्थ डेस्क: पाकिस्तान की जानी मानी अभिनेत्री माहिरा खान ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने अपने फैंस को चौंकाने हुए सनसनीखेज खुलासा किया है कि वो एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस में काम कर चुकीं अभिनेत्री माहिरा खान बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित हैं। वह करीब 6-7 साल से दवाएं ले रही हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' की रिलीज के बाद उन्हें मिले भयानक ट्रोल्स के बाद से यह सब शुरू हुआ था। इसका सीधा असर एक्ट्रेस की हेल्थ पर पड़ा था और ये इतना गंभीर था कि माहिरा इस बीमारी तक पहुंच गईं।
दरअसल माहिरा खान की बीमारी उस समय उभर आई, जब 2016 में उरी हमले के बाद पाकिस्तानी एक्टर्स के भारत में काम करने पर बैन लगा दिया गया। अभिनेत्री की डिप्रेशन और एंग्जायटी की दवा चलते लगभग 6 से 7 साल का समय हो गया है। हालांकि, अभी तक वह इस बीमारी से पूरी तरह नहीं उबर पाई हैं। लोगों के रिएक्शन और सोशल मीडिया ट्रोलिंग की वजह से माहिरा की सेहत पर काफी बुरा असर पड़ा।
Bipolar Disorder: क्या है ये मानसिक बीमारी?
बाइपोलर डिसऑर्डर एक मानसिक बीमारी है जो डिप्रेशन और मूड में बदलाव की वजह बनती है। एक शख्स को इसका पता 25 साल की उम्र के आसपास चलता है, लेकिन लक्षण किशोरावस्था में भी जाहिर हो सकते हैं। इस डिसऑर्डर में रोगी की मनोदशा बदलती रहती है और कई बार आत्महत्या के विचार आते हैं। साथ ही रोगी के व्यवहार पर नियंत्रण रखना भी मुश्किल हो जाता है।
बाइपोलर डिसऑर्डर के कारण और लक्षण
यह बीमारी पुरुषों और महिलाओं को समान रूप से प्रभावित करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि पर्यावरणीय और जेनेटिक कारक अहम होते हैं। साथ ही दिमाग के न्यूरोट्रांसमीटर्स में असंतुलन से बाइपोलर डिसऑर्डर समेत मूड का विकार हो सकता है। वहीं तनाव को बाइपोलर डिसऑर्डर सहित कई मानसिक बीमारियों पाया गया है।
बाइपोलर डिसऑर्डर की रोकथाम
और पढ़ें - उल्टा चलने से नहीं आएगा हार्ट अटैक, तेज चलने से ज्यादा फायदेमंद Retro Walking
बहन ने मौत के मुंह से छीनें 17 साल के भाई के प्राण, रक्षाबंधन से पहले दिया जीवनदान
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.