Shraddha Kapoor Fitness Tips: श्रद्धा कपूर खाने की शौकीन हैं, फिर भी खुद को फिट और स्लिम रखती हैं। जानिए एक्ट्रेस के 5 फिटनेस मंत्र, जो उनकी फिटनेस रूटीन का हिस्सा हैं।
श्रद्धा कपूर को मीठा खाना बेहद पसंद है, इसलिए पूरी तरह से इसे अपनी डाइट से बाहर रखने के बजाय संतुलन पर ध्यान देती हैं। उन्हें मोदक से लेकर पानी-पूरी, आइक्रीम खाने का बेहद क्रेज है। साथ ही एक्ट्रेस मीठा खाकर कैलेरी बर्न करना नहीं भूलती हैं।
25
योग और स्ट्रेचिंग
एक्ट्रेस फिटनेस फ्रीक हैं योग और स्ट्रेचिंग से बॉडी को फिट रखती हैं। एक्टिव योग और स्ट्रेचिंग जैसी गतिविधियां शरीर की मोबिलिटी और एक्टिवनेस के लिए उपयोगी होती है। अगर मेटाबॉलिज्म अच्छा काम करता है, तो कैलोरी भी तेजी से बर्न होती है। ऐसे में अगर इंसान ज्यादा कैलोरी वाला खाना भी खा ले, तो कैलोरी बर्न करने में ज्यादा समस्या नहीं होती है।
35
खासी हैं बैलेंस्ड डाइट
बैलेंस्ड डाइट पर फोकस बेहद जरूरी है ताकि कम खाकर भी शरीर को सभी जरूरी न्यूट्रीशन मिल जाएं। एक्ट्रेस ये बात अच्छी तरह से जानती हैं। फिट रहने के लिए सिर्फ कम खाना नहीं, बल्कि खाने में अलग-अलग पोषक तत्वों का संतुलन रखना अहम है। एक्ट्रेस की डाइट में दाल, चावल, रोटी, सीजनल सब्जी, छोले, राजमा, दही जरूर होता है।
45
फिटनेस के लिए स्वीमिंग
श्रद्धा कपूर खुद को फिट रखने के लिए न सिर्फ एक्सरसाइज करती हैं बल्कि डांस और स्वीमिंग का भी सहारा लेती हैं। सोशल मीडिया में एक्ट्रेस की स्वीमिंग एंजॉय करते हुए आसानी से फोटो मिल जाएंगी।
श्रद्धा का फिटनेस लुक यह दिखाता है कि फिटनेस सिर्फ डाइटिंग नहीं, बल्कि एक्टिव लाइफस्टाइल और रेगुलरली एक्ट्विनेस से भी जुड़ी है। अगर कोई इंसान मीठी चीजें खाना पसंद करता है, तो उसे खाकर भी फिट एंड फाइन दिख सकता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.