
हेल्थ डेस्क: शरीर का बढ़ता मोटापा ना सिर्फ कॉन्फिडेंस कम कर देता है बल्कि व्यक्ति तनाव में आ जाता है। वेट कम करने की जर्नी कई बार आपको काफी दुख भी दे सकती है लेकिन पॉजिटिव एटीट्यूड बहुत काम आता है। इसी की मिसाल दी है सुपर मॉडल पॉलिना पोरिजकोव ने। सुपर मॉडल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह खुद के लिए प्यार और पॉजिटिव एटीट्यूड को दिखाती हैं। पॉलिना लिखती हैं कि वह अपने शरीर से बेहद प्यार करती है। परेशानियों के बावजूद उन्होंने 15 पाउंड बढ़े वजन कम किया। पॉलिना लोगों को वेट लॉस के दौरान खुद के शरीर से प्यार करने की सलाह देती हैं।
शरीर जैसा भी है उसे ठीक उसी रूप में स्वीकार करना कई बारकठिन होता है। आपका वेट बढ़ा हुआ है या फिर कम हो गया है, आप उसी के साथ खुश रहकर खुद को हेल्थी रख सकता हैं। साथ ही अपने शरीर की दिक्कतों से निपट भी सकते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने कितने किलो वजन बढ़ा लिया है। ये बात सुपर मॉडल पॉलिना पोरिजकोव अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम में शेयर करती हैं। पिछले साल 2024 में अपने शरीर को लेकर परेशानियों का सामना कर सुपरमॉडल ने 15 पाउंड वजन गेन किया था। हिप रिप्लेसमेंट के कारण पॉलिनी ने वेट गेन किया।
क्या लिप बाम है आपके होंठों का दुश्मन? जानें चौंकाने वाली सच्चाई!
पॉलिना लिखती हैं कि जब उन्होंने फिर से काम पर जाना शुरू किया तो उनके सारे कपड़े छोटे हो चुके थे। असाइमेंट पूरा करने के लिए पॉलिना कभी कपड़ों की जिप खोल देती थी को कभी वेस्ट बटन। खाने में कंट्रोल करके, वेट लिफ्टिंग आदि की मदद से पॉलिनी ने पहले जैसा वेट पा लिया। इस कारण से वो खुद को कॉम्फिडेंट महसूस करने लगी।
सुपर मॉडल पॉलिना पोरिजकोव 60 की दहलीज पर कदम रखने वाली हैं। पॉलिमा को देखकर उम्र का पता लगाना वाकई बेहद मुश्कलि है। पॉलिनी पॉजिटिव एटिट्यूड पर विश्वास रखती हैं। वो मानती हैं कि वेट लॉस से लेकर कई समस्याओं को हल करने के लिए सकारात्मक नजरिया जरूरी है।
और पढ़ें: Brown Rice Vs White Rice शुगर के मरीजों के लिए कौन सा चावल है बेस्ट?
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.