डायबिटीज पेशेंट भूलकर भी ना खाएं ये 5 फल, हेल्दी फल भी पहुंचा सकते हैं नुकसान

Published : Jun 05, 2023, 08:40 AM IST

हेल्थ डेस्क. फल हमेशा से एक हेल्दी विकल्प रहा है, लेकिन कुछ किस्मों का ब्लड शुगर के लेबल पर अधिक प्रभाव पड़ सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक ऐसे फल खाने से डायबिटीक (diabetics) को सेवन से बचना चाहिए। आइए बताते हैं उन फलों के बारे में।

PREV
16

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज एंड डाइजेस्टिव एंड किडनी डिजीज की मानें को डायबिटीज पेशेंट को बैलेंस डाइट के रूप में हर रोज फल खाना चाहिए। फल और सब्जियां हार्ट डिजिज और कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। शरीर में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर की कमी को पूरा करने के लिए फल एक बेहतरीन विकल्प है। लेकिन यहां भी आपको सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कुछ फल ऐसे होते हैं जिनमें शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में ब्लड शुगर स्पाइक्स से बचने के लिए डायबिटीज के मरीजों को सोच-समझकर फलों का चुनाव करना चाहिए। आइए बताते हैं उन फलों के बारे में।

26

आम

आम अपने स्वाद की वजह से फलों का राजा कहा जाता है। गर्मी के मौसम में शायद ही कोई ऐसा होगा जो आम का सेवन नहीं करना चाहता है। लेकिन डायबिटीज पेशेंट को इसका स्वाद सोच समझ कर चखना चाहिए। आम की एक सर्विंग में 14 ग्राम चीनी होती है, जो डायबिटीज पेशेंट के ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है।

36

तरबूज

गर्मी के मौसम में यह रसदार और ताज़ा फल लोगों का पसंदीदा होता है। लेकिन तरबूज में शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसलिए डायबिटीज पेशेंट को कम मात्रा में इस फल का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

46

केला

केले का हाई जीआई स्कोर स्कोर (62) होता है। डायबिटीक को इसे भी खाने से मनाही होती है। लेकिन अगर इसके साथ बादाम, पिस्ता और अखरोट जैसे नट्स को खाते हैं तो यह भी ब्लड शुगर पर पॉजिटिव असर डाल सकता है। टाइप 2 डायबिटीज वाले लोग केले को दही के साथ मिलाकर खा सकते हैं। यह पूरे दिन के लिए एक स्वस्थ नाश्ते के रूप में लेने का एक बढ़िया विकल्प हो सकता है और आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है।

56

अनन्नास

अनानास में लगभग 16 ग्राम चीनी होती है। डायबिटीज पेशेंट को इसे खाने से मना किया जा सकता है। लेकिन कम जीआई वाले खाद्य पदार्थ के साथ इसका आनंद ले सकते हैं।

66

लीची

लीची भी गर्मियों के सबसे पसंदीदा फलों में से एक है। इस रसीले और गूदेदार फल में करीब 16 ग्राम चीनी होती है। ऐसे में डायबिटीज वाले लोगों को लीची का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

और पढ़ें:

जाते-जाते चार लोगों को जीवनदान दे गई यह महिला, आंध्र प्रदेश के सरकारी अस्पताल में पहली बार हुआ अंग दान

दुनिया का सबसे महंगा आम ममता बनर्जी की 'नगरी' में, 1Kg की कीमत 3 लाख

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories