Weight Loss: डाइट हो नहीं पाती और एक्सरसाइज का टाइम नहीं? डॉ की 5 टिप्स से एक महीने में घटाएं 5 Kg तक वेट

Published : Aug 30, 2025, 03:16 PM IST
Sleep Deprivation and Weight Gain: The Overlooked Link in Indian Families

सार

1 Month Weigh loss tips: खराब लाइफस्टाइल और व्यस्त दिनचर्या के कारण वेट लॉस करना मुश्किल हो जाता है। डॉक्टर शिखा सिंह के 5 आसान टिप्स अपनाकर बिना एक्सरसाइज के भी आप 1 महीने में 2 से 5 किलो तक वजन घटा सकते हैं।

Weight Loss Without Exercise Diet: खराब लाइफस्टाइल के कारण महिला हो या फिर पुरुष, तेजी से वेट बढ़ने लगता है। वेट बढ़ने के कारण शरीर में अन्य समस्याएं भी चालू हो जाती हैं। क्या आप उन लोगों में से हैं, जो डाइट नहीं कर पाते हैं या एक्सरसाइज करने का समय भी नहीं रहता? तो आप डॉक्टर शिखा सिंह के 5 टिप्स से वेट लॉस कर सकते हैं। टिप्स आपको रोजाना फॉलो करना है तभी शरीर में फायदा नजर आएगा। आइए जानते हैं डॉक्टर शिखा सिंह किन टिप्स के बारे में बता रही हैं, जिससे आप महीने में 2 से 5 किलो वजन आसानी से घटा सकते हैं।

शाम को जल्दी करें डिनर

अगर वेट लॉस करना चाहती हैं, तो रात को शाम को 7 बजे के पहले डिनर कर लें। अगर आप देर रात खाना खाते हैं, तो इससे शरीर की फेटनेस बढ़ती है। डॉक्टर शिखा सिंह कहती हैं कि किसी भी हाल में 7 बजे से पहले खा लें और इसके बाद कुछ भी ना खाएं।

पोर्शन कंट्रोल है जरूरी

50 किलो वेट लॉस कर चुकी डॉक्टर शिखा सिंह कहती हैं कि अगर आपको वेट लॉस करना है तो डाइट पर ध्यान देना जरूरी होता है। वेट लॉस में डायट 90% कंट्रीब्यूशन करती है। आपको वेट लॉस करने के लिए खाने का पोर्शन कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। पोर्शन कंट्रोल करने के लंच में 4 रोटी के बजाय 2 खाना शुरू कर दें या फिर अगर एक कटोरी चावल खाती है तो कम करके उसे आधा कर दें। अगर आप छोटी थाली का इस्तेमाल करेंगे, तो उसमें खाना भी कम आएगा और आसानी से पोर्शन कंट्रोल भी हो जाएगा।

दिनभर पिएं 3 लीटर तक पानी

वेट लॉस के लिए शरीर में हाइड्रेशन होना बहुत जरूरी है। डॉक्टर शिखा सिंह कहती हैं कि आपको एक दिन में लगभग 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। आप चाहे तो उसके लिए अलार्म भी लगा सकते हैं। साथ ही खाने से पहले बिना नमक वाला सलाद खाना भी शुरू कर देना चाहिए। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

और पढ़ें: Trending Diet Benefits: प्लांट बेस्ड से कीटो डाइट तक, जानिए कैसे शरीर को फिट रखने में करती हैं मदद

महीने भर शुगर को न लगाएं हाथ

अगर वेट लॉस करना है तो आपको महीने भर के लिए शुगर को ना कहना सीखना होगा। एडेड शुगर यानी कि चाय, मिठाई या मीठे पकवान में पड़ने वाली शुगर को बिल्कुल ना कह दें। साथ ही फ्रूट्स में पाई जाने वाली नैचुरल शुगर आप बिल्कुल खा सकते हैं। साथ ही पैकेट बंद सामान खाना भी बिल्कुल बंद कर दें।

रोजाना वेट लॉस के लिए ऐसे करें वॉक

वेट लॉस के लिए अगर आप एक्सरसाइज नहीं कर रहे हैं तो कुछ टिप्स कैलोरी बर्न करने के लिए अपना सकते हैं। टहल- टहलकर फोन में बात करना, लिफ्ट की बजाय स्टेयर्स का इस्तेमाल करना, ज्यादा से ज्यादा चलना आदि वेट लॉस में मदद करेंगे।

और पढ़ें: बिना किसी एक्सरसाइज 30 दिनों में महिला ने घटाया 12 Kg वजन, घरेलू डायट ने किया कमाल

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

गर्मी में बच्चे को हो गई है घमौरी? ये आसान घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत
फूड पॉइजनिंग से बचना है, तो किचन की इन 4 चीजों को कभी न छोड़ें गंदा