50 की उम्र में 14वें बच्चे को दिया जन्म, शरीर पर होने वाला असर कर देगा हैरान..

Published : Apr 02, 2025, 02:28 PM ISTUpdated : Apr 02, 2025, 02:31 PM IST
UP Woman gave birth to her 14th child

सार

Late age pregnancy:"यूपी की 50 वर्षीय महिला ने 14वें बच्चे को जन्म दिया, जिससे हर जगह चर्चा हो रही है। जानिए ज्यादा बच्चों को जन्म देने से महिलाओं को होने वाली संभावित स्वास्थ्य समस्याएं।"

UP Woman gave birth to her 14th child: आजकल 30 से 40 साल की उम्र में बच्चे को जन्म देना आम बात हो गई है। अधिक उम्र में भी लोग 1 या 2 बच्चे को ही जन्म देते हैं। यूपी में एक ऐसी घटना सामने आई है जो किसी को भी चौंका सकती है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक मुस्लिम महिला ने अपने 14वें बच्चे को जन्म दिया। उसके सबसे बड़े बेटे की उम्र 22 साल है। 14वें बच्चे को जन्म देने के बाद से ही महिला की चर्चा हर जगह हो रही है। आपको बताते चलें की मां और बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं। 50 की उम्र में स्वस्थ बच्चे को जन्म देना कई लिहाज से कठिन होता है।इस तरह के मामले आने के बाद लोगों के मन में प्रश्न उठता है कि इससे शरीर को क्या दिक्कत हो सकती है।

ज्यादा बच्चे को जन्म देने से महिलाओं को समस्या

उम्र बढ़ने के साथ महिला की प्रजनन क्षमता कम हो जाती है। प्रजनन क्षमता कम होने से अंडों की क्वालिटी भी खराब होती है। इस कारण से पैदा होने वाले बच्चों को स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। महिलाओं की उम्र बढ़ने से अच्छे अंडे विकसित नहीं होते हैं, जिसके कारण कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। अगर एक ही महिला कई बच्चों को जन्म दें तो उसके शरीर पर भी बुरा असर पड़ता है। शरीर में खून की कमी, हड्डियों की कमजोरी के साथ ही अधिक उम्र की मां के मरने का खतरा भी बढ़ता है। 

अधिक उम्र की महिला में प्रीमैच्योर डिलीवरी का खतरा

NIH में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अधिक उम्र में मां बनने से होने वाले बच्चों के शरीर का अंग विकसित नहीं हो पाता है। मां प्रीमैच्योर बेबी डिलीवर करती है जिसके कारण बच्चे के विकास में बांधा पहुंचाती है। कई बार बच्चे जन्म के तुरंत बाद मर जाते हैं। 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत