Taste के लिए नहीं खाते विराट कोहली, तो आखिर डाइट में क्या होता है शामिल?

Published : Nov 05, 2025, 10:01 AM IST
विराट कोहली

सार

Virat Kohli Birthday: विराट कोहली अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। जानिए कैसी है उनकी हेल्दी डाइट, जिसमें 90% उबला खाना, नट बटर और सीजनल फल शामिल हैं।

Virat Kohli Diet: क्रिकेटर विराट कोहली आज अपना 37 वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट कोहली को उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता है। अन्य सेलीब्रिटी की तरह विराट का खाना फैंसी नहीं है। विराट को खाने में बहुत सारी चॉइस या स्वाद नहीं चाहिए बल्कि उनके लिए खाने का न्यूट्रिशन महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं कि विराट कोहली की डाइट में आखिर क्या खास चीजें शामिल होती हैं।

90% उबला खाना है डाइट में शामिल

विराट कोहली की 90% डाइट में बॉयल यानी उबला हुआ खाना शामिल होता है। उनके खाने में सलाद से लगाकर प्रोटीन युक्त छोले, राजमा आज भी शामिल होते हैं। खाने की खासियत यह होती है कि उसमें स्वाद के लिए साल्ट, ब्लैक पेपर और नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। स्वाद को बढ़ाने के लिए किसी भी तरीके के मसाले नहीं डाले जाते। अब आप खुद ही सोच सकते होंगे कि विराट कोहली का खाना आखिर कैसे इतना हेल्दी होता है। आप भी ऐसा हेल्दी खाना खाकर खुद को फिट रख सकते हैं।

हेल्दी फैट के लिए नट बटर

विराट कोहली को घी नहीं बल्कि हेल्दी फैट के लिए नट बटर खाना पसंद है। उसके खाने में चीज की पर्याप्त मात्रा भी शामिल होती है। इसे खाने शरीर को हेल्दी फैट मिलता है जो एक स्पोर्टपर्सन के लिए बेहद जरूरी होता है।

अधिक यूरिक एसिड के कारण छोड़ा नॉन वेज

आपको जानकर हैरानी होगी कि विराट कोहली पक्के नॉन वेजिटेरियन थे। उनके खाने में ग्रिल्ड चिकन जरूर शामिल होता था। लेकिन कुछ समस्या के कारण उन्होंने पूरी तरीके से नॉनवेज छोड़ दिया। विराट कोहली को शरीर में अधिक यूरिक एसिड बनने की समस्या हो गई थी। अगर कोई व्यक्ति ज्यादा नॉनवेज खाता है, तो शरीर में यूरिक एसिड ज्यादा बनता है। इस कारण हड्डियों में समस्या बढ़ जाती है। NCBI स्टडी में भी यह बात सामने आ चुकी है कि हाई यूरिक एसिड के कारण बोंस मिनरल्स में कमी आ जाती है और कैल्शियम लॉस होता है। यानी कि विराट कोहली की फिटनेस का राज वेजीटेरियन फूड है।

और पढ़ें: इस सफेद चीज को जी भर खाती हैं 54 की तब्बू, फिर भी हैं लेडी सिंघम सी Fit

फलों के शौकीन हैं विराट कोहली

ड्रेगन फ्रूट, पपीता, तरबूज से लगाकर सीजन के विभिन्न फल विराट कोहली की डाइट में जरूर शामिल होते हैं। विराट सीजनल सब्जियों को हल्का उबालकर थोड़ा नमक डालकर खाते हैं। 

टाइम से डाइट लेते हैं विराट

विराट कोहली को पता है कि उनके शरीर को कितनी मात्रा में प्रोटीन चाहिए या फिर कार्ब। उसी के अनुसार विराट खाना खाते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि विराट हर आधे घंटे में खाने का ध्यान रखते हैं।

और पढ़ें: ब्लड कैंसर की लास्ट स्टेज में क्या होता है? समय रहते कैसे पहचानें लक्षण

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Constipation Relief Tips: सुबह 1 चम्मच खाएं यह सफेद चीज, बिना जोर लगाए मिनटों में होगा पेट साफ!
पति के खर्राटों ने पहुंचाया कोर्ट! पत्नी ने मांगा तलाक, 10 साल में तीन गुना बढ़ी यह समस्या