विटामिन डी की कमी दूर करेंगे ये फूड्स, जानें शरीर के लिए क्यों है जरूरी

Published : Aug 25, 2024, 02:20 PM ISTUpdated : Aug 25, 2024, 02:21 PM IST
Vitamin D

सार

विटामिन डी शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इसकी कमी दूर करने के लिए वसा वाली मछली, अंडे, मशरूम और फोर्टिफाइड फूड प्रोडक्ट का सेवन करना चाहिए।

हेल्थ डेस्क। इंसान का शरीर स्वस्थ और मजबूत रहे इसके लिए विटामिन डी (Vitamin D) बहुत जरूरी है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। मेटाबॉलिक एक्टिविटी प्रभावित होती है। विटामिन डी सूर्य के प्रकाश की मदद से शरीर में बनता है। इसके अलावा में कुछ खास तरह के भोजन से भी इसकी कमी दूर हो सकती है।

विटामिन डी की कमी से शरीर पर होता है बुरा असर

विटामिन डी की गंभीर कमी से बच्चों और वयस्कों दोनों पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। इसकी कमी से बच्चों में रिकेट्स नाम की बीमारी हो जाती है। इसके अलावा मांसपेशियों में कमजोरी और ऐंठन, हड्डियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, थकान और अवसाद तक की परेशानी होती है।

इन खाद्य पदार्थों से दूरी होगी विटामिन डी की कमी

वसा वाली मछली और समुद्री भोजन

अधिक वसा वाली मछलियों में विटामिन डी प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए आप सैल्मन, मैकेरल, टूना जैसी मछली खा सकते हैं। इसके साथ ही सीप और झींगा और जैसे समुद्री भोजन में भी विटामिन डी की अच्छी मात्रा होती है। विटामिन डी के लिए आप ताजे पानी की मछली का भी सेवन कर सकते हैं। 

शाकाहारी हैं तो खाएं मशरूम

विटामिन डी के अधिकतर श्रोत मांसाहारियों के लिए हैं। अगर आप शाकाहारी हैं तो इसके लिए मशरूम का सेवन करे। इसमें विटामिन डी2 और डी3 की अच्छी मात्रा होती है। मशरूम कई अन्य पोषक तस्वों से भी भरा है। 

अंडे की जर्दी

अंडे के पीले हिस्से (जर्दी) में विटामिन डी की मात्रा अधिक होती है। उसके सफेद हिस्से में प्रोटीन ज्यादा होता है। अधिक लाभ के लिए अंडे को उबालकर खाना चाहिए।    

फोर्टिफाइड फूड प्रोडक्ट

दूध, संतरे का रस, जई जैसे अनाज, बादाम और अखरोट जैसे फोर्टिफाइड फूड प्रोडक्ट में विटामिन डी अच्छी मात्रा में होता है। शाकाहारी लोग इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- आते हैं हर घंटे चक्कर तो हो जाएं सावधान,कुछ FOODS हैं अच्छे तो कुछ करेंगे ट्रिगर

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

गर्मी में बच्चे को हो गई है घमौरी? ये आसान घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत
फूड पॉइजनिंग से बचना है, तो किचन की इन 4 चीजों को कभी न छोड़ें गंदा