Why Weight Increases After 40: 40 के बाद अचानक वजन क्यों बढ़ने लगता है? वही खाना, वही रूटीन फ्लो करने के बाद भी ऐसा होता है, तो टेंशन भी बढ़ने लगती है। जानिए एक्सपर्ट के बताए 6 बड़े कारण, साथ ही 40 के बाद वजन कंट्रोल करने के आसान और असरदार उपाय।
वही खाना, वही रूटीन… फिर भी बढ़ रहा है वजन? जानिए असली वजह
अक्सर लोग 40 की उम्र पार करने के बाद एक शिकायत करते हैं कि हम तो पहले जैसा ही खा रहे हैं, फिर वजन अचानक क्यों बढ़ रहा है? अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो समझ लीजिए ये सिर्फ खाने की वजह से नहीं है। उम्र के साथ शरीर के अंदर कई बदलाव होते हैं, जो वजन बढ़ने की बड़ी वजह बनते हैं। जानिए एक्सपर्ट किन 6 कारणों को इसके लिए जिम्मेदार मानते हैं।
28
मेटाबॉलिज्म का धीमा होना
40 के बाद शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है। पहले जो खाना आसानी से पच जाता था, अब वही फैट के रूप में जमा होने लगता है।
38
हार्मोनल बदलाव
महिलाओं में पेरिमेनोपॉज और मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन में गिरावट आती है, जिससे पेट और कमर के आसपास फैट बढ़ने लगता है। पुरुषों में भी टेस्टोस्टेरोन लेवल कम होने से मसल मास घटता है और फैट बढ़ता है।
उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियां कम होने लगती हैं। मसल्स कम होंगी तो कैलोरी बर्न भी कम होगी, और वजन बढ़ना आसान हो जाएगा।
58
फिजिकल एक्टिविटी में कमी
जॉब, परिवार और जिम्मेदारियों के चलते 40 के बाद लोग पहले जितना एक्टिव नहीं रह पाते। वॉक, एक्सरसाइज या स्पोर्ट्स कम हो जाते हैं, जिससे वजन बढ़ता है।
68
नींद की कमी और तनाव
नींद पूरी न होना और लगातार तनाव में रहना शरीर के हार्मोन बैलेंस को बिगाड़ देता है। इससे भूख बढ़ती है और मीठा या जंक खाने की इच्छा ज्यादा होती है।
78
डाइट वही, जरूरतें बदल गईं
उम्र के साथ शरीर की कैलोरी जरूरत कम हो जाती है, लेकिन हम खाना पहले जितना ही खाते रहते हैं। यही अतिरिक्त कैलोरी धीरे-धीरे वजन बढ़ाती है।
88
उम्र के साथ वजन न बढ़े इसके लिए क्या करें?
रोज कम से कम 30 मिनट वॉक या हल्की एक्सरसाइज करें।
प्रोटीन और फाइबर बढ़ाएं, शुगर कम करें।
नींद 7-8 घंटे पूरी लें।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जरूर जोड़ें।
जरूरत हो तो डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लें।
ध्यान रखें कि 40 के बाद वजन बढ़ना सामान्य है, लेकिन इसे कंट्रोल करना मुश्किल नहीं है। सही जानकारी, थोड़ी सावधानी और नियमित रूटीन से आप फिट और एक्टिव रह सकते हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.