चावल के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हमेशा के लिए हो सकते हैं बीमार!

Published : Feb 20, 2025, 10:15 PM IST
rice

सार

चावल खाने के शौकीन हैं तो ज़रूर जान लें कि इसके साथ कुछ चीज़ें खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है, खासकर पाचन पर। आइए जानते हैं चावल के साथ किन चीज़ों से परहेज़ करना चाहिए।

Health Tips: चावल हमारे मुख्य आहारों में से एक है। आप में से कई लोग दिन में कम से कम एक बार चावल का सेवन तो करते ही होंगे। चावल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, जो हमारे शरीर को ऊर्जा देता है। लेकिन चावल का अधिक सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। जाने-अनजाने में हम चावल के साथ कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं, जिनका असर हमारी सेहत पर पड़ता है, खासकर पाचन पर। अगर आप भी चावल खाने के शौकीन हैं, तो इन बातों पर जरूर ध्यान दें। तो आइए जानते हैं चावल के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

चावल और फल

फलों का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। फलों में मौजूद मल्टीविटामिन सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। लेकिन चावल और फलों का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से पाचन क्रिया प्रभावित होती है।

ये भई पढ़ें- मोटापे से हैं परेशान ? इन 6 Weight Loss Drinks से झट से गिराएं वजन

चावल के साथ रोटी

अगर आप भी चावल और रोटी एक साथ खाते हैं, तो यह आदत छोड़ दें। दरअसल, इन दोनों खाद्य पदार्थों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है। इन दोनों का सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है। इन दोनों का सेवन करने से पेट की समस्या और वजन बढ़ सकता है

ये भी पढ़ें- Foods to reduce belly fat: कैसे घटाएं वजन ? Carbs नहींं डाइट में शामिल करें ये चीजें

चाय

अगर आप भी चाय पीने के शौकीन हैं और खाने के बाद चाय पीते हैं, तो इस आदत को तुरंत छोड़ दें। खाने के बाद चाय पीने से पेट फूलने और गैस की समस्या हो सकती है।

आलू और स्टार्च वाली सब्जियां

आलू का सेवन चावल के साथ किया जाता है। लेकिन यह हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। दरअसल, चावल और आलू दोनों ही कैलोरी से भरपूर खाद्य पदार्थ हैं। इन दोनों का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है। जिन सब्जियों में स्टार्च होता है, उन्हें भी चावल के साथ कम मात्रा में लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें- बालों में तेल लगाते वक्त 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत