
Nautapa 2025: आने वाले दिनों में चिलचिलाती गर्मी और तपता सूरज आपको परेशान करने वाला है। नौतपा यानी नौ दिनों तक चिलचिलाती गर्मी। इस बार नौतपा (Nautapa 2025 Date) 25 मई से 8 जून तक रहेगा। इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं। ऐसे में गर्मी काफी बढ़ जाती है। इस दौरान सूर्य देव की पूजा का खास महत्व होता है। इसके साथ ही ये दिन सेहत के लिए भी काफी सावधानी वाले होते हैं। क्योंकि नौ दिनों तक भीषण गर्मी पड़ती है। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि नौतपा में क्या करें और क्या न करें और क्या खाएं और क्या खाने से बचें? कुछ चीजें आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
नौतपा के दौरान तली हुई चीजों से परहेज करना चाहिए। क्योंकि ज्यादा मसालेदार खाना खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं। गर्मियों में तेज मसाले वाला खाना खाने से पेट खराब हो सकता है। इतना ही नहीं सीने में जलन और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।
नौतपा के 9 दिनों में आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप जितना हो सके उतना कम प्रिजर्वेटिव फूड या पैक्ड फूड का सेवन करें। ये चीजें आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इतना ही नहीं शराब, कॉफी, चाय का सेवन करने से भी बचें।
बैंगन की तासीर गर्म होती है। ऐसे में नौतपा के दौरान इसे खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे पाचन तंत्र संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ ही इन दिनों लहसुन का कम इस्तेमाल करें। क्योंकि इसे ज्यादा खाने से सीने में जलन हो सकती है।
पेट की समस्याओं और स्किन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए आपको नौतपा के 9 दिनों के डाइट प्लान में जिमीकंद को शामिल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसकी तासीर बहुत गर्म होती है। इसे खाने से सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।
नौतपा के दौरान नॉनवेज का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसे खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। इस दौरान आपको स्वस्थ रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही आपको हल्का खाना खाने की कोशिश करनी चाहिए।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.