
Summer Health Tips :गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए डाइट में ठंडी चीजों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इस मौसम में अपच, कब्ज, एसिडिटी जैसी पेट संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं, जिससे पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। इसलिए इस मौसम में हल्का खाना खाना चाहिए। वहीं अगर हम इस मौसम में बिना सोचे-समझे कुछ भी खा लेते हैं तो सबसे पहले इसका असर हमारी सेहत पर पड़ता है और कई बार हम समझ नहीं पाते कि ऐसा क्यों हो रहा है।
तो आज हम आपको बताएंगे कि गर्मियों के मौसम में कौन सी सब्जियां बिल्कुल नहीं खानी चाहिए, वरना आपकी सेहत पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। दरअसल इस मौसम में कटहल, बैंगन, अरबी आदि गर्म तासीर वाली सब्जियां खाने से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। सेहत के साथ-साथ ये चीजें गर्मियों के मौसम में त्वचा की भी दुश्मन होती हैं। तो आइए जानते हैं इन सब्जियों को खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं।
बैंगन एक गर्म सब्जी है, गर्मियों में इसका सेवन करने से आपका पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है और कब्ज, एसिडिटी जैसी पेट की समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा स्किन एलर्जी भी हो सकती है।
फूलगोभी का सेवन गर्मियों के मौसम में नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें सल्फर की मात्रा अधिक होती है जो शरीर में गर्मी बढ़ा सकती है। यह एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं को जन्म दे सकती है।
कटहल की तासीर गर्म होने के कारण गर्मियों में इसका सेवन कम या बिल्कुल नहीं करना चाहिए क्योंकि यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
जो लोग किडनी की समस्या और ब्लड में शुगर लेवल कम होने से जूझ रहे हैं उन्हें गर्मियों के मौसम में अरबी का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, अरबी में ऑक्सालिक एसिड होता है जो किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है और इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है।
इस लेख में हमने आपको कुछ ऐसी सब्जियां बताई हैं जिन्हें गर्मियों में खाने से बचना चाहिए क्योंकि ये पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकती हैं। इसलिए इस मौसम में लौकी, तुरई, खीरा, भिंडी, टमाटर जैसी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.