गर्मी में लोग प्याज जेब में क्यों रखते हैं? विज्ञान+परंपरा है पीछे का कारण

Published : Apr 08, 2025, 06:52 PM IST
onion cultivation

सार

Oninos benefits in summer: गर्मी में लोग अपने पॉकेट में प्याज रखकर बाहर निकलते हैं। सवाल है कि ऐसा करने के पीछे वजह क्या है? आइए जानते हैं इस आर्टिकल में इसके बारे में डिटेल्स से। 

Oninos benefits in summer: भारत में गर्मी का मौसम बेहद खतरनाक हो जाता है। टेंपरेचर 25 डिग्री से लेकर 46 डिग्री तक पहुंच जाती है। तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच सबसे ज्यादा मुश्किल उन लोगों के लिए होती है जो घर के बाहर काम करते हैं। ऐसे में जरूरी प्रिकॉशन लेना चाहिए। फुलस्लीव्स ड्रेस के साथ टोपी, चश्मा, छाता अपने साथ रखें। वॉटर बोतल भी रखना चाहिए। इसके साथ जरूरी चीज है प्याज। प्याज को भी अपने पास जरूर रखें। पढ़कर हैरान रह गए ना कि समर में इसे अपने पास रखने के क्या फायदे हैं। तो चलिए जानते हैं।

1. प्याज को लेकर पारंपरिक मान्यता

पारंपरिक मान्यता है कि प्याज जेब में रखने से लू लगने से बचा जा सकता है। दादी-नानी के नुस्खों को खूब प्रयोग में लाया जाता है। जब भी कोई घर से बाहर निकलता है तो घर की महिलाएं उसके जेब में प्याज रख देती हैं।

2.प्याज में ठंडक पहुंचाने वाले गुण

प्याज में क्वेरसेटिन (quercetin) और सल्फर (sulfur) जैसे यौगिक पाए जाते हैं जो शरीर में पसीना बढ़ाकर उसे ठंडक पहुंचाते हैं। पसीना शरीर से गर्मी निकालने का एक प्राकृतिक तरीका है, और प्याज इस प्रक्रिया को एक्टिव कर सकता है।

3. एंटीऑक्सीडेंट और रोग प्रतिरोधक क्षमता

NIH (नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ) की एक रिपोर्ट के अनुसार प्याज में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को गर्मी के कारण होने वाले फ्री रेडिकल डैमेज से बचाते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो शरीर को संक्रमण से भी बचाते हैं।

4. सूजन और एलर्जी से राहत

गर्मी में सांस संबंधी एलर्जी, नाक की खुजली और सूजन जैसी समस्याएं आम होती हैं। प्याज में मौजूद क्वेरसेटिन जैसे यौगिकों के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इन परेशानियों से राहत देने में मदद कर सकते हैं।

क्या जेब में प्याज रखना वाकई लू से बचाता है?

वैसे तो दादी नानी के इस नुस्खे पर विज्ञान सीधे पुष्टि नहीं करता है। लेकिन परंपराएं और अनुभव इसकी पॉजिटिव गवाही देते हैं। हालांकि गर्मी में प्याज खाने से बहुत ज्यादा फायदा मिलता है। खासकर कच्चा प्याज खाना, जिससे शरीर का इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बना रहता है और जलन व सूजन से राहत मिलती है।

स्वास्थ्य लाभ और दिल की सुरक्षा

Journal of Chemical and Pharmaceutical Research के अनुसार, प्याज दिल के दौरे से बचाव में भी सहायक है। इसलिए इसे डाइट में शामिल करना कई तरह से फायदेमंद है।

 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत