High Blood Sugar BP Control Tips: सर्दियों में ब्लड शुगर और बीपी तेजी से बढ़ जाते हैं। जानें इसके कारण और 4 आसान घरेलू टिप्स जिनसे आप सर्दियों में शुगर और बीपी को नैचुरली कंट्रोल में रख सकते हैं।
High Blood Sugar BP Control Tips: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में शरीर में बहुत से परिवर्तन होते हैं। अगर आप एक्टिव नहीं रहेंगे या फिर अच्छी लाइफस्टाइल नहीं अपनाएंगे, तो यह बड़ा खतरा पैदा कर सकता है। अक्सर सर्दियों में लोगों का ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर बढ़ जाता है। इसके एक नहीं बल्कि कई कारण होते हैं। आइए जानते हैं कि सर्दियों में ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर क्यों बढ़ता है? साथ ही किन चीजों का ध्यान रखकर स्वस्थ रहा जा सकता है।
सर्दियों में ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ता है?
ठंडियों के मौसम में शरीर को गर्म बनाए रखने के लिए ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं। इसके कारण ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है। अधिक दाब लगने के कारण प्रेशर बढ़ जाता है।
ब्लड प्रेशर बढ़ने का अन्य कारण फिजिकल एक्टिविटी कम होना है। इससे तेजी से वजन भी बढ़ता है।
सर्दियों में ब्लड प्रेशर बढ़ने का अन्य कारण सर्दियों में अधिक कैलोरी, नमक, चीनी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना है।
जिन लोगों को सर्दियों में धूप नहीं मिल पाती, उनके शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है, जो कि सीधा ब्लड प्रेशर को प्रभावित करता है।
ठंड के मौसम में ब्लड प्रेशर ही नहीं ब्लड शुगर भी बढ़ता है। इसके भी कई कारण होते हैं। सर्दियों में फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है, तो ग्लूकोज का लेवल बढ़ सकता है।
ठंड के मौसम में बॉडी में कॉर्टिसोल स्ट्रेस हॉर्मोन रिलीज होता है, जो इंसुलिन के प्रोडक्शन को कम करता है। इस कारण से लीवर को ज्यादा ग्लूकोस बनाने के लिए प्रेरित करता है। इससे ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है।
सर्दियों में लोग रात में कम पानी पीते हैं, इससे भी ग्लूकोज का लेवल बढ़ जाता है।
ठंड के मौसम में कैसे मेंटेन रखें बीपी और ब्लड शुगर?
अगर ठंड में आप अपने खाने में हरी सब्जियां, साबुत अनाज और मौसमी फल खाते हैं, तो ग्लूकोस लेवल ठीक रहेगा।
आपको रोजाना सुबह दालचीनी और अलसी के बीच खाने चाहिए। इससे भी शुगर और बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
ठंड के मौसम में पानी की पर्याप्त मात्रा पिएं। ऐसा करने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।
भले ही ठंड कितनी भी हो, आप घर के अंदर रहकर भी स्ट्रेचिंग, सीढियां चढ़ना या योग जैसे व्यायाम कर सकते हैं।
शरीर को गर्म रखने के लिए पर्याप्त कपड़े पहनें और स्ट्रेस को कम करने के लिए रिलैक्सिंग टेक्निक्स का इस्तेमाल करें।
समय पर ब्लड प्रेशर या ब्लड शुगर की दवाएं जरूर खाएं। इन बातों का ध्यान रख आप सर्दियों में भी बीपी और शुगर मेंटेन रख सकते हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.