
Winter Exercises at Home: ठंड और सुस्त सर्दियों के महीनों में लोग अक्सर घर के अंदर रहना और आराम करना पसंद करते हैं। इससे लेजीरन, मांसपेशियों में अकड़न और थकान बढ़ा देती है। बाहर जाना या जिम जाना बेहद मुश्किल हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको अपनी फिटनेस को नजरअंदाज करना चाहिए। आप कंबल के नीचे आराम से बैठकर भी कुछ आसान और असरदार एक्सरसाइज़ कर सकते हैं, जिससे आपका शरीर गर्म और एक्टिव रहेगा साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होगा। आइए जानते हैं अपने कमरे में रहकर कंबल के अंदर कौन से 5 आसान एक्सरसाइज कर सकते हैं।
अपने कंबल के अंदर पीठ सीधी करके और हाथ छाती के सामने रखकर आराम से बैठें। धीरे-धीरे अपने ऊपरी शरीर को दाईं ओर और फिर बाईं ओर घुमाएं। यह एक्सरसाइज पेट और पीठ की मांसपेशियों को एक्टिव करती है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है।
अपने कंबल पर सीधे बैठकर, एक-एक करके एक पैर ऊपर उठाएं और फिर धीरे-धीरे नीचे करें। दूसरे पैर से भी यही दोहराएं। यह एक्सरसाइज जांघों और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करती है और घुटनों की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाती है। 10-12 बार दोहराव के 2-3 सेट करें।
सीधे बैठें और अपनी बांहों को कंधों की ऊंचाई तक फैलाएं। धीरे-धीरे अपनी बांहों को छोटे-छोटे गोल घुमाएं। फिर दिशा बदलें। यह कंधों और बांहों की मांसपेशियों को मजबूत करता है और जोड़ों की फ्लेक्सिबिलिटी को बेहतर बनाता है।
अपने कंबल पर बैठकर, एक पैर सीधा आगे फैलाएं और कुछ सेकंड के लिए रोकें, फिर नीचे करें। दूसरे पैर से भी यही दोहराएं। यह एक्सरसाइज़ जांघों और घुटनों में ताकत बढ़ाती है और पैरों में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है।
ये भी पढ़ें- Reels Health Risks: खाते समय देखते हैं रील्स? बढ़ जाता है इन 4 बीमारियों का खतरा
सीधे बैठें और धीरे-धीरे दोनों कंधों को ऊपर और नीचे करें। 10-15 बार दोहराएं। यह एक्सरसाइज़ कंधों और गर्दन की मांसपेशियों को आराम देती है और ठंड के कारण होने वाली अकड़न को कम करती है।
ये भी पढ़ें- सोते समय बच्चे को टोपी पहनाना सही या खतरनाक? सच जानकर नहीं करेंगे ये गलती
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.