Eating While Watching Reels: खाना खाते समय रील्स या टीवी देखना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। बीजिंग यूनिवर्सिटी की रिसर्च के अनुसार इस आदत से मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, पाचन की समस्या, मानसिक तनाव आदि बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जानिए पूरी जानकारी।

खाते समय अक्सर लोग रील्स से लगाकर टीवी तक देखते हैं। अधिक मोबाइल देखना शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है।अगर आप खाते समय भी इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपको एक नहीं बल्कि 4 बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अमेरिका की हेल्थ इंफॉर्मेशन मीडिया कंपनी हेल्थलाइन में छपी खबर में बीजिंग यूनिवर्सिटी की रिसर्च के बारे में बताया गया। आइए जानते हैं रिचर्स में क्या सामने।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 रील्स देखने से नहीं मिलती पेट भरने की जानकारी

जो लोग रील्स देखकर खाना खाते हैं, उन्हें अक्सर पेट भरने की सही जानकारी नहीं मिल पाती है। लोग जरूरत से ज्यादा खाना खाते हैं और इसका शरीर में बुरा असर पड़ता है। ध्यान भटकने से डायजेशन पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। जिस इंसान को 2 रोटी की भूख है वो 3 से 4 रोटियां आसानी से खा लेता है। 

स्क्रीन टाइम से कौन-सी बीमारियों का खतरा?

बीजिंग यूनिवर्सिटी की रिसर्च के अनुसार इस कारण से व्यक्ति को मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, डायजेशन संबंधि समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर इन बीमारियों पर ध्यान न दिया जाए, तो जान को भी खतरा हो सकता है।

और पढ़ें: Salman Khan Fitness: हैवी जिम नहीं इन एक्सरसाइज से 60 में फिट सलमान खान, ये 4 टिप्स आती हैं काम

मानसिक तनाव और एंग्जायटी

खाते समय दिमाग को आराम मिलना चाहिए। रील्स देखने से दिमाग स्टिम्युलेट होता रहता है। इस कारण से मानसिक थकान, चिड़चिड़ापन और तनाव बढ़ सकता है। कई स्टडीज के अनुसार, खाने के दौरान स्क्रीन देखने से ब्रेन को रिलैक्स होने का मौका नहीं मिलता है। इस कारण से एंग्जायटी और नींद की समस्या भी हो सकती है।

आंखों और गर्दन की समस्या

रील्स देखकर खाना खाने से आंखों में जलन, ड्राईनेस और सिरदर्द होता है। साथ ही गलत पोस्चर में बैठकर रील देखने से गर्दन और कंधों में दर्द की समस्या भी सामने आती है। गलत आदत के कारण सर्वाइकल पेन जैसी समस्या भी हो सकती है।

और पढ़ें: Retro Walking: टाइम नहीं मिलता वॉक का? ये सीक्रेट हैक्स रोज पूरे कराएंगे 10K स्टेप्स