World AIDS Day: लाइफस्टाइल चेंज कैसे एड्स पेशेंट्स की बढ़ाता है इम्यूनिटी?

Published : Dec 01, 2025, 10:09 AM IST
World Aids Day

सार

World Aids Day 2025: जानें कैसे हेल्दी लाइफस्टाइल एचआईवी/एड्स पेशेंट्स की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है। सही खानपान, नियमित व्यायाम, मेंटल हेल्थ और खराब आदतों से दूरी बनाकर एड्स मरीज स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। वर्ल्ड एड्स डे पर पढ़ें पूरी जानकारी।

 दिसंबर को वर्ल्ड एड्स डे (World Aids Day) मनाया जाता है। भारत में 2023 के आंकड़ों के अनुसार एड्स के मरीजों की संख्या 3.14 मिलियन यानी 31.4 लाख के आसपास है। पहले के मुकाबले देश में एड्स पेशेंट्स की संख्या में कमी आई है। एचआईवी से पीड़ित लोग भी स्वस्थ्य जीवन जी सकते हैं। इसके लिए हेल्दी लाइफस्टाइल की जरूरत पड़ती है। जानिए कैसे हेल्दी लाइफस्टाइल इम्यूनिटी बढ़ाती है।

खाने से बढ़ाएं एचआईवी पेशेंट्स इम्यूनिटी

एचआईवी संक्रमण के कारण एड्स की स्थिति पैदा होती है, जिसमे पेशेंट्स की इम्यूनिटी बुरी तरह से प्रभावित होती है। ऐसी स्थिति में इम्यूनिटी बढ़ाना बेहद जरूरी होता है वरना आए दिन व्यक्ति बीमारियों से घिरा रहता है। खानपान में फल, सब्जियां, अनाज, खट्टे फल का सेवन मुख्य रूप से करना चाहिए। खट्टे फल इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं। आपको खाने में कभी भी बासी फूड्स नहीं खाना चाहिए। वहीं प्रोसेस्ड फूड्स भी एड्स पेशेंट्स के लिए खतरनाक होते हैं। 

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए करें रोजाना व्यायाम

रोजाना व्यायाम करने से जहां एक और हड्डियां मजबूत होती हैं, वहीं दूसरी ओर मांसपेशियों को ताकत मिलती है। हृदय रोग के साथ ही पुरानी बीमारियां कम होती हैं। रोजाना व्यायाम किया जाए, तो मूड में भी सुधार होता है और व्यक्ति को इंफेक्शन से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता मिलती है। रोजाना हल्के फुल्के व्यायाम करने चाहिए ताकि शरीर को मजबूती मिले।

और पढ़ें: Midnight Snacking: सिगरेट-शराब नहीं… असली खतरा ये आदत है, जो हर दिन कर रही शरीर खराब

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए मेंटल हेल्थ रखें स्वस्थ्य

अगर कोई व्यक्ति अधिक स्ट्रेस में रहता है, तो उसकी इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। एचआईवी पेशेंट को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए रोजाना योग शुरू करना चाहिए। साथ ही ऐसे ग्रुप मेंटेन करना चाहिए, जिस पर वह बातचीत कर सके और अपनी समस्या बता सके। ऐसा करने से भी स्ट्रेस कम होता है।

खराब आदतें घटाती हैं इम्यूनिटी

एड्स के पेशेंट्स को बुरी लतो जैसे कि स्मोकिंग, शराब आदि से दूर रहना चाहिए। ये सभी प्रतिरोधक क्षमता को घटाने का काम करते हैं। अगर इनसे दूर रहा जाए तो इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है और बीमारी के लक्षणों को कम किया जा सकता है। इस बारे में आप डॉक्टर से अधिक जानकारी ले सकते हैं।

और पढ़ें: सर्दियों में ब्लड सर्कुलेश बढ़ने के साथ आलस होगा दूर, ट्राय करें ये चीनी एक्सरसाइज

 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

डार्क सर्कल से 'केमिकल-फ्री' तक... स्किन केयर के 10 बड़े भ्रम, डॉक्टर से जानिए सच
WHO Shocking Report: 3.5 करोड़ होंगे नए कैंसर केस, WHO ने बताए बड़े कारण