Unique Blood Group: कर्नाटक की महिला का यूनिक ब्लड ग्रुप, दुनिया में पाया गया पहला ऐसा मामला

Published : Jul 30, 2025, 04:11 PM ISTUpdated : Jul 30, 2025, 04:22 PM IST
world first unique blood group

सार

World first unique blood group:  कर्नाटक की 38 वर्षीय महिला के खून में दुनिया का पहला अनोखा ब्लड ग्रुप पाया गया। वैज्ञानिकों ने 10 महीने की रिसर्च के बाद इसे CRIB एंटीजन नाम दिया। जानें इस दुर्लभ खोज के बारे में।

हेल्थ डेस्क: कर्नाटक के कोलार में एक महिला के खून में ऐसा ब्लड ग्रुप पाया गया, जो दुनिया में अब तक अज्ञात था। नए ब्लड ग्रुप को लेकर महीनों तक रिसर्च किया गया और एक नए ब्लड ग्रुप के बारे में वैज्ञानिकों को जानकारी मिली। जानिए नए ब्लड ग्रुप के बारे में कैसे जानकारी मिली।

कर्नाटक की महिला का यूनिक ब्लड ग्रुप 

कर्नाटक के कोलार में रहने वाली 38 वर्षीय महिला को कार्डियक सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। महिला का ब्लड ग्रुप O Rh+ बताया गया, जो कि सामान्य ब्लड ग्रुप माना जाता है। O पॉजिटिव ब्लड यूनिट में कोई भी महिला के लिए अनुकूल नहीं पाया गया। इस कारण से हॉस्पिटल ने आगे की जांच के लिए ब्लड बैंगलोर टीटीके ब्लड सेंटर की एडवांस्ड इम्यूनोहेमेटोलॉजी रेफरेंस लैबोरेटरी भेज दिया। वहां की टीम ने पाया कि महिला का ब्लड 'पैनरिएक्टिव' था। टीम ने ब्लड ग्रुप को समझने के लिए परिवार के 20 लोगों का ब्लड का सैंपल लिया। हैरानी की बात ये थी कि किसी का भी ब्लड ग्रुप परिवार के सदस्यों के साथ मैच नहीं हुआ। अच्छी बात ये रही कि महिला को बिना रक्त चढ़ाए ही कार्डियक सर्जरी पूरी की गई।

CRIB एंटीजन नाम रखने के पीछे की कहानी

इंटरनेशनल ब्लड ग्रुप रिफरेंस लेबोरेटरी में करीब 10 महीने तक रिसर्च चली और फिर अज्ञात ब्लड ग्रुप एंटीजन CRIB के बारे में जानकारी मिली। नया ब्लड ग्रुप क्रोमर (CR) ब्लड ग्रुप का पार्ट है, इस कारण से इसे सीआरआईबी (CRIB) नाम दिया गया। IB भारत और बैंगलोर को दर्शाता है। इस बात की जानकारी इटली के मिलान में आयोजित इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन के दौरान डॉक्टर अंकित माथुर ने दी।

यूनिवर्सल डोनर ब्लड ग्रुप कौन है?

O ब्लड ग्रुप को यूनिवर्सल डोनर माना जाता है। इस ब्लड ग्रुप के लोग किसी भी ब्लड ग्रुप को ब्लड डोनेट कर सकते हैं। O ब्लड ग्रुप वाले लोगों में एंटीजन A, B और RhD नहीं होते हैं, जिस कारण से यह ब्लड ग्रुप किसी भी अन्य ब्लड ग्रुप को ब्लड डोनेट कर सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि O पॉजिटिव ब्लड A, B, AB, पॉजिटिव को ही ब्लड डोनेट कर सकता है। वहीं O निगेटिव A, B, AB, निगेटिव को।

और पढ़ें: Weight Loss Drink: मार्केट से नहीं खरीदने की जरूरत, वेट लॉस के लिए पिएं ये होममेड ड्रिंक

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Medicine Timing Guide: प्रिस्क्रिप्शन में OD, BD, TDS का क्या मतलब होता है? डॉक्टर से जानें दवा लेने का सही समय
घर में रखा एसिडिक क्लीनर बना खतरा! बच्ची का 6 किलो वजन घटा, डॉक्टर ने बताई वजह