Milk: दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों को इससे गैस, एलर्जी या पाचन की समस्या हो सकती है। जानिए किन्हें दूध से दूरी बनानी चाहिए और क्यों।
World Milk Day: दूध को संपूर्ण आहार माना गया है क्योंकि दूध में कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को मजबूत बनाने का काम करते हैं। दूध में कैल्शियम, विटामिन D, प्रोटीन के साथ ही अन्य पोषक तत्व होते हैं जो हड्डियों को मजबूत करने के साथ ही प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाते हैं। 1 कप दूध में 146 कैलोरी, 8 ग्राम प्रोटीन, 7.81 ग्राम फैट होता है। हर तरीके से देखा जाए तो दूध शरीर को लाभ ही पहुंचाता है लेकिन ऐसे भी कुछ लोग हैं जिन्हें दूध पीने से नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को दूध से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
अगर आप सुबह खाली पेट दूध पीते हैं तो इससे एसिडिटी या गैस की समस्या हो सकती है। आपको सुबह खाली पेट दूध पीने से बचना चाहिए।
कुछ लोगों को दूध से एलर्जी होती है। दूध पीने के बाद उन्हें उल्टी होने लगती है या शरीर पर चकत्ते भी निकल सकते हैं। अगर ऐसी समस्या है तो भी दूध से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
लेक्टोज इनटोलरेंस के कारण भी दूध पीने से गैस, ब्लोटिंग और दस्त की समस्या हो सकती है। आपको दूध या उससे बनी चीजों को बच्चों को नहीं देनी चाहिए।
जिन लोगों को फैटी लिवर की समस्या होती है उन्हें भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। दूध में मौजूद अधिक फैट लिवर को नुकसान पहुंचता है।
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रॉब्लम्स में भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए वरना पाचन में समस्या हो सकती है।
यूनाइटेड स्टेट्स में नेशनल डाइटरी गाइडलाइंस के मुताबिक एक व्यक्ति को 750 एमएल दूध पीना चाहिए। अगर अधिक मात्रा में दूध का सेवन किया जाए तो शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।
दूध का सेवन करना या न करना आपका खुद का फैसला है लेकिन किसी कारण से अगर दूध पीने से परेशानी हो रही है तो सेवन बंद कर देना चाहिए।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.