गलत कफ सिरप से 14 महीने का बच्चा ICU में भर्ती, जानें खांसी के इलाज पर डॉक्टर की अहम सलाह

Published : Oct 08, 2025, 11:01 AM IST
कफ सिरप

सार

Cough Syrup Warning: 14 महीने के बच्चे को गलत कफ सिरप देने से ICU में भर्ती करना पड़ा। डॉक्टर इमरान पटेल ने बताया कि हर खांसी के लिए एक ही सिरप काम नहीं करता। साथ ही खांसी को लेकर कुछ अहम बातें भी बताईं।

Cough Syrup Side Effects: बच्चों में खांसी होना आम बात है। खांसी होने पर अक्सर पेरेंट्स मेडिकल स्टोर से कफ सिरप लेकर पिला देते हैं। कफ सिरप पिलाने से कई बार खांसी बंद भी हो जाती है। आपको शायद न पता हो लेकिन डॉक्टर खांसी का कारण पता करने के बाद ही कफ सिरप देते हैं। गलत कफ सिरप का साइड इफेक्ट गंभीर हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि खांसी एक नहीं बल्कि कई प्रकार की होती है। ऐसा ही एक केस बच्चों के डॉक्टर डॉ. इमरान एस. पटेल के पास आया। पेरेंट्स 14 महीने का बेहोश बच्चा लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, जिसे डॉक्टर को ICU में भर्ती करना पड़ा। जानिए आखिर क्या था मामला।

हर खांसी में एक कफ सिरप नहीं होता इस्तेमाल

डॉ. इमरान एस. पटेल इंस्टाग्राम पोस्ट में बताते हैं कि उनके पास पेरेंट्स बच्चा बेहोशी की हालत में लेकर आए। ऐसा गलत कफ सिरप पिलाने के कारण हुआ। ICU में 2 दिन रहने के बाद अब 14 माह का बच्चा रिकवर हुआ है। आगे डॉक्टर कहते हैं कि खांसी एक नेचुरल रिफ्लेक्स है। जब फेफड़ों में बलगम जम जाता है, तो उसे बाहर निकालने के लिए खांसी काम करती है। जब खांसी को ही बंद कर दिया जाता है, तो फेफड़ों का बलगम और ज्यादा जमने लगता है। हर खांसी में एक कफ सिरप काम नहीं करता है। अगर डॉक्टर को दिखाकर दवा न ली जाए, तो यह गंभीर रूप भी ले सकता है।

और पढ़ें: Soha Ali Khan Fitness Guide: सोहा अली खान का डिटॉक्स जूस, स्लिम बॉडी के लिए रोज पिएं

वजन के हिसाब के दिया जाता है प्रॉपर डोज

डॉक्टर पटेल कहते हैं कि सभी कफ सिरप एक जैसे नहीं होते हैं। उन्हें अलग-अलग केमिलकल कम्पोजिशन के इस्तेमाल से बनाया जाता है। साथ ही बच्चों के वजन के हिसाब से ही उन्हें डोज दिया जाता है। कई बार लोग अनजाने में कम या ज्यादा डोज देते हैं। इसके दुष्परिणाम देखने को मिलते हैं। इसलिए कभी भी बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी कफ सिरप बच्चों को नहीं देना चाहिए।

हल्की खांसी में नहीं घबराने की जरूरत

अगर बच्चे को हल्की खांसी आ रही है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। एक साल से अधिक उम्र के बच्चे को आप हल्का गुनगुना शहर दे सकती हैं। साथ ही गुनगुना पानी, एक चम्मच में अदरक का रस और शहद मिलाकर भी पिला सकती हैं। अगर खांसी बढ़ गई है, तो बिना डॉक्टर को दिखाएं कोई भी दवा न दें।

और पढ़ें: Study: 1 चम्मच से कम करते हैं नमक का सेवन? तो इन 5 समस्याओं का मंडरा सकता है खतरा

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

गर्मी में बच्चे को हो गई है घमौरी? ये आसान घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत
फूड पॉइजनिंग से बचना है, तो किचन की इन 4 चीजों को कभी न छोड़ें गंदा