डायबिटीज के मरीजों की जिंदगी होगी आसान, शुगर मेंटेन करने के लिए फॉलो करें 3 Yoga Tips

Published : Jun 19, 2024, 05:48 PM IST
Yoga asanas help to manage diabetes

सार

Yoga for Diabetes Control: योगा से आप अपने ब्लड शुगर लेवल और डायबिटीज को भी कंट्रोल करने में मदद पा सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं 3 इफेक्टिव योगा टिप्स, जो डायबिटीज पेशेंट्स को जरूर फॉलो करनी चाहिए।

हेल्थ डेस्क: डायबिटीज के मरीजों की संख्या भारत में रोजाना तेजी से बढ़ रही है। यह बीमारी रक्त में शर्करा स्तर बढ़ने से होती है। भारत में 100 मिलयन से भी ज्यादा लोग मधुमेह (Diabetes in India) के शिकार हैं। बताया गया है कि ये संख्या 4 साल में 44 प्रतिशत बढ़ी है। कई विकसित राज्यों में संख्या स्थिर है लेकिन कई राज्यों में संख्या बढ़ रही है। कम से कम 136 मिलियन लोग, या 15.3% जनसंख्या प्रीडायबिटिक है। प्रीडायबिटिक होने का अर्थ है डायबिटीज का जोखिम बढ़ जाना। अगर समय रहते इसके लक्षणों को पहचाना जाए तो डायबिटीज के जोखिम से बचा जा सकता है। डायबिटीज के लक्षण सांस लेने में तकलीफ, बार-बार पेशाब आना, जी मिचलाना, धुंधला दिखाई देना शामिल है। योग सेहत के लिए कितना फायदेमंद है इससे हम सभी वाकिफ हैं। ये गंभीर से गंभीर बीमारी में भी मददगार साबित हो सकता है। योग के जरिए आप भी अपने ब्लड शुगर लेवल और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद पा सकते हैं। जानें 3 इफेक्टिव योगा टिप्स जो डायबिटीज पेशेंट्स को जरूर फॉलो करनी चाहिए।

Tip 1: डायबिटीज वाले खाएं मल्टीग्रेन आटा

मल्टीग्रेन आटे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसलिए यह शुगर लेवल को बहुत अच्छी तरह से कंट्रोल करने में मदद करता है। ब्लड ग्लूकोज स्पाइक्स के खतरे को कम करता है। डायबिटीज से जुड़ी परेशानी जैसे हाई ब्लड प्रेशर, वजन बढ़ना और इंसुलिन रेजिस्टेंस से बचाता है। साथ ही हर मील के बाद इसे पचाने के लिए और एक्सेस शुगर को बर्न करने के लिए 15-20 मिनट की वॉक को अपनी लाइफस्टाइल में जरूर शामिल करें।

Tip 2: खाना खाकर फॉलो करें ये सीक्रेट

आयुर्वेद कहता है जब भी आप खाना खाएं तो उसके तुरंत बाद पेशाब जरूर करें। इससे किडनी स्वस्थ रहती हैं और इससे जुड़ी बीमारियां नहीं होती। यह आदत आपके हार्ट के लिए भी लाभदायक साबित हो सकती है और शुगर के खतरे को बहुत कम करती है। इसी के साथ आपको भोजन के बाद वज्रासन में जरूर बैठना है। वज्रासन हमें पेट फूलना और एसिडिटी से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है। यह हमारे शरीर द्वारा पोषक तत्वों का बेहतर अवशोषण सुनिश्चित करता है। भोजन के बाद वज्रासन करना अच्छा होता है क्योंकि यह अपच में मदद करता है।

Tip 3: रोजाना करें मंडूकासन

मंडूकासन एक योगासन है जो मेंढक जैसा दिखता है, इसलिए इसे मेंढक मुद्रा योग भी कहा जाता है। यह छाती, कंधों, पेट, जांघ, कमर आदि की मांसपेशियों को एक्टिव करके ऊपरी और निचले शरीर को भी फैलाता है। मंडूकासन करने से डायबिटीज रोगियों को फायदा मिलता है। यह पैंक्रियाज को उत्तेजित कर डायबिटीज को कंट्रोल करने में बहुत मदद करता है। मंडूकासन करने से पेट की मांसपेशियां टोन होने के साथ बैली फैट कम करने में मदद मिलती है।

और पढ़ें-  हार्ट फेलियर और हार्ट अटैक को मात देना होगा आसान, 3 Yoga Tips करेंगी ऐसा काम

जिम को करें गुड बाय, घर पर आसानी से वेट लॉस के लिए करें ये 3 Yoga Asanas

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट