How To do Lizard pose and Precautions: अगर आपको पेट से संबंधित कई समस्याएं हैं तो आप लिजर्ड पोज के प्रयोग से ये समस्या दूर कर सकते हैं। आज हम आपको इसे करने का सही तरीका, लाभ और इसकी सावधानियां बता रहे हैं।
हेल्थ डेस्क: लिजर्ड पोज को छिपकली आसन और उत्थान प्रतिष्ठान के नाम से जानते हैं। यह एक योग मुद्रा है जो आपके कूल्हों की मांसपेशियों पर खिंचाव लाता है। उत्थान पृष्ठासन को कूल्हों की मांसपेशियों के लिए सर्वश्रेष्ठ योगासनों में से एक माना जाता है। अगर आपको पेट से संबंधित कई समस्याएं हैं तो आप लिजर्ड पोज के प्रयोग से ये समस्या दूर कर सकते हैं। लिजर्ड पोज आपको लचीलेपन देता है, कूल्हों पर दबाव डालता और इसे करने से पीठ से संबंधित सभी प्रकार के दर्द में राहत मिलती है। लिजर्ड पोज एक मध्यम स्तर का योगासन है और नए अभ्यासकर्ताओं के लिए यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आज हम आपको इसे करने का सही तरीका, लाभ और इसकी सावधानियां बता रहे हैं।
How to do Lizard Pose: लिजर्ड पोज करने का तरीका
सबसे पहले इस योग को करने के लिए जमीन पर योगा मैट बिछाएं और उसके ऊपर पेट के बल लेट जाएं।
अब मेट पर अधोमुख शवासन योग मुद्रा बना लें। गहरी लंबी सांस छोड़ते हुए बाजुओं को चेस्ट के पास इंटरलॉक करें।
सांस लेते हुए अपने पूरे शरीर को पैरों के पंजे और हाथों के ऊपर उठाएं। कूल्हों को थोड़ा नीचे लाएं और मुंह को सामने की तरफ करें।
पहले अपना सिर, छाती, कुल्हे और फिर घुटने उठाएं। दाएं घुटने को मोड़ते हुए आगे की तरफ ले आएं और पैर को कूल्हे के ठीक नीचे रखें।
अब सांस छोड़ें और अपने बाएं पैर को आगे की तरफ लेकर जाएं और 90 डिग्री का कोण बना लें। जैसा कि फोटो में दिखाया गया है।
कोहनियों को जमीन पर रख लें, जिससे आपका घुटना छाती के बराबर आ जाएगा।
बाजुओं को चेस्ट के पास टिकाएं रखें। इस दौरान ये सुनिश्चित करें कि आपके कूल्हे जमीन की तरफ ना झुके हों।
इस दौरान आपका सिर एक दम सीधा और आंखें सामने की तरफ होनी चाहिए।
इस स्थिति में कुछ सेंकेंड तक बने रहें और गहरी लंबी सांसे लेते रहें।
Lizard Pose Benefits: लिजर्ड पोज के फायदे
लिजर्ड पोज शरीर को लचीला बनाता है। साथ ही ये कूल्हों को भी लचीला बनाने में उपयोगी है।
इसको करने से पेट की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है साथ ही ये पेट को तंदुरुस्त भी बनाया जा सकता है।
पीठ के दर्द से राहत दिलाने में लिजर्ड पोज आपके बेहद काम आ सकता है।
इस पोज को करने से मानसिक लाभ भी हैं। इससे आपको फोकस पावर में सुधार, रचनात्मक सोच जैसे कई फायदे मिलते हैं।
Lizard pose Precautions: लिजर्ड पोज की सावधानियां
इस आसन को करते वक्त कूल्हों में बलपूर्वक खिंचाव लाने की कोशिश न करेंय़
गर्दन पर जोर न पड़ने दें। साथ ही हाथों को समांतर व कंधों के ठीक नीचे रखें।
यदि आपको स्वास्थ्य संबंधी निम्न समस्या है, तो अभ्यास करने से पहले डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए ।
मासिक धर्म, गर्भावस्था और शरीर के किसी हिस्से में गंभीर दर्द या चोट लगने पर इसे ना करें।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.