
किसी होटल, रेस्टोरेंट या फिर मिलावटी खाने से अगर आप भी परेशान हैं, तो इसकी शिकायत अब आसान तरीके से कर सकते हैं। आपके एक क्लिक पर एक्शन लिया जाए। FSSAI ने असुरक्षित खाने से छुटकारे के लिए नया एप बनाया है, जिसे Food Safety Connect नाम दिया है। अगर किसी खाने की दुकान में गंदगी बहुत दिखती है या खाने में मिलावट है, तो आपको इग्नोर करने की जरूरत नहीं है। जानिए कैसे एप में खाने की शिकायत कर सकते हैं।
स्टेप 1: मोबाइल में Food Safety Connect ऐप डाउनलोड करें। यह एक शिकायत एप है।
स्टेप 2: ऐप पर मोबाइल नंबर या ईमेल से लॉग इन/रजिस्टर करें।
स्टेप 3: "Lodge Complaint" या "Register Complaint" का ऑप्शन क्लिक करें।
स्टेप 4: जिस होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे या फूड शॉप की शिकायत करनी है, आपको वहां का एड्रेस और नाम दर्ज करना पड़ेगा
स्टेप 5: गंदे खाने, गंदे किचन या फूड से जुड़ी समस्या की फोटो या फिर वीडियो बनाकर अपलोड कर सकते हैं।
स्टेप 6: खाने की समस्या या गंदगी के विषय में आप कुछ लाइन लिखकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 7: जैसे ही आप शिकायत दर्ज करेंगे, आपको Complaint Reference Number मिलेगा। इसी नंबर से आप अपनी शिकायत का स्टेटस ट्रैक करें।
और पढ़ें: WHO Shocking Report: 3.5 करोड़ होंगे नए कैंसर केस, WHO ने बताए बड़े कारण
और पढ़ें: Nephrotic Syndrome: बच्चों में चेहरे की सूजन का कारण सिर्फ एलर्जी नहीं, डॉक्टर ने बताई बीमारी की जड़
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.