Gold Stud In 5gm: सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट आई है। करीब 25 हजार रुपये सस्ता होने के बाद अब आपके पास गोल्ड ज्वेलरी खरीदने का सुनहरा मौका है। आप अपनी बहू के लिए 5 ग्राम में गोल्ड स्टड इयररिंग्स खरीद सकती हैं, जो डेली वियर के लिए परफेक्ट रहेंगी।
सोने की कीमतों (Gold Rate) में आई करीब 25 हजार रुपये की बड़ी गिरावट ने ज्वेलरी खरीदने वालों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। लंबे समय से गोल्ड के रेट ऊंचे चल रहे थे, लेकिन अब भाव गिरते ही यह इंवेस्टर और बायर दोनों के लिए बेहतरीन मौका बना गया है। अगर आप अपनी बहू के लिए कोई काम की सुंदर ज्वेलरी लेने की सोच रही हैं, तो 5 ग्राम में गोल्ड स्टड इयररिंग्स इस समय सबसे स्मार्ट चॉइस होगा। यहां देखें 5 डिजाइंस।
27
राउंड शेप फिलिग्री गोल्ड स्टड
ये गोल्ड स्टड ट्रेडिशनल और एलिगेंट डिजाइन का सुंदर मेल है। राउंड शेप में बनी बारीक फिलिग्री कारीगरी इसे रॉयल लुक देती है। बीच में गुलाबी स्टोन स्टड्स इस और भी अट्रैक्टिव बना देता है। ये स्टड न तो बहुत भारी लगते हैं और न ही जरूरत से ज्यादा सिंपल, इसलिए डेली वियर से लेकर हल्के फंक्शन तक आराम से पहने जा सकते हैं।
37
गोल्ड फ्लावर स्टड
5 ग्राम गोल्ड में आप इस तरह के फ्लावर स्टड खरीद सकती हैं। एथनिक वियर के साथ यह परफेक्ट दिखेगी। डेली वियर में आप इसे स्टाइल कर सकती हैं।
47
फ्लोरल मोटिफ गोल्ड स्टड
ये गोल्ड स्टड्स पारंपरिक फ्लोरल मोटिफ में बने हैं, जिन पर बारीक कारीगरी साफ नजर आती है। ऊपर लगे पिंक स्टोन इन्हें डेली वियर के साथ-साथ खास मौकों के लिए भी परफेक्ट बनाते हैं। इस तरह की इयररिंग्स आप 14, 18 या फिर 22 कैरेट में बनवा सकती हैं। हालांकि सोने के दाम गिर गए हैं, तो आप 22 कैरेट में बनाकर एक अच्छा इंवेस्टमेंट भी कर सकती हैं।
57
हार्ट शेप गोल्ड स्टड
हार्ट शेप गोल्ड स्टड मॉर्डन बहूरानी के लिए परफेक्ट है। डेली वियर से लेकर किसी फंक्शन में वो इस तरह की सुंदर हार्ट शेप गोल्ड स्टड पहन सकती है। 5 ग्राम से भी कम गोल्ड में आप इस तरह की सुंदर इयररिंग्स बनवा सकती हैं। इंडो-वेस्टर्न वियर के साथ परफेक्ट जमेगी।
67
फ्लोरल स्टड विद गोल्ड बीड्स
ट्रेडिशनल इयररिंग्स में महिलाओं को यह डिजाइंस सबसे ज्यादा पसंद आती है। फ्लोरल स्टड के नीचे गोल्ड बीड्स जोड़कर एक चार्म ऐड किया गया है। 5 ग्राम में आप इस तरह के डिजाइन बनावा सकती हैं।
आज भारत में 22 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹11,350 से ₹11,800 प्रति ग्राम के आसपास चल रहा है। अगर इसी भाव के हिसाब से देखें, तो 5 ग्राम 22K गोल्ड की कीमत करीब ₹56,750 से ₹59,000 तक होगी। बनावट (making charges), GST और ज्वेलर के चार्ज अलग से लग सकते हैं।
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।