500 रुपये में खरीदें लाख की चूड़ियों के ट्रेंडी सेट, हरतालिका तीज में पहन दिखाएं जलवा

Published : Aug 19, 2025, 02:45 PM IST
Beautiful green lakh bangle set designs for women

सार

Hartalika Teej Lakh Bangles Under 500 Rupees: बिहार-झारखंड में महिलाएं लाख की चूड़ियों को बहुत शुभ और शुहाग अहम निशानी मानती हैं। इसलिए आज हम हरतालिका तीज के खास ओकेजन के लिए लाख की लहठी के कुछ  बेहतरीन डिजाइन लाए हैं।

Lakh Bangles Set Under ₹500 For Hartalika Teej: हरतालिका तीज का त्यौहार इस साल 26 अगस्त को मनाया जाएगा। यह पर्व महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। हरतालिका तीज के कथा के अनुसार ये कहा जाता है कि यह व्रत पहली बार माता पार्वती ने भगवान शिव के लिए रखा था। कहा जाता है कि सुहागिनों का यह महापर्व सबसे कठिन व्रत में से एक होता है, जिसमें महिलाएं एक दिन का निर्जला व्रत रखती हैं। भारत में बिहार और छत्तीसगढ़ में हरतालिका तीज का व्रत मुख्य रूप से रखती हैं। इस पर्व में महिलाएं पूरा सोलह श्रृंगार करती हैं, जिसमें बिहार की महिलाएं मुख्य रूप से लाख की चूड़ियां जरूर पहनती हैं। ऐसे में आज हम सभी लाख की चूड़ियां पहनने वाली महिलाओं के लिए हरतालिका तीज के लिए फैंसी और ट्रेंडी डिजाइन लेकर आए हैं।

हरतालिका तीज के लिए लाख बैंगल सेट (Affordable lakh bangles set ₹500 Hartalika Teej)

कुंदन स्टोन वाली लाख की चूड़ियां

कुंदन के काम के साथ लाख की चूड़ियों की ये डिजाइन बेहद खास और सुंदर है। आपको इसमें लाल रंग की लाख की चूड़ियों में छोटे-छोटे कुंदन के काम मिल जाएंगे। लाख की चूड़ियों में खूबसूरती और बारीकी से किया हुआ ये कुंदन का काम आजकल ट्रेंड में है और तीज में पहनने के लिए खास है।

इसे भी पढ़ें- नातिन और पोती के बीच न करें फर्क, गणेश चतुर्थी पर गिफ्ट करें मिनिमल ब्रेसलेट

मल्टी कलर स्टोन वाली लाख की लहठी

मल्टी कलर के स्टोन के काम वाली लाख की ये लहठी भी महिलाओं की पहली पसंद है। इस तरह के मल्टी कलर स्टोन वाली लहठी महिलाएं इसलिए चुनती हैं, क्योंकि ये एक चूड़ी का सेट उनके कई साड़ी के साथ मैच हो जाएगी।

लाल, पीला और हरे रंग में लाख की चूड़ियां

लाल, पीले और हरे रंग के साथ गोल्डन कंगन वाली लाख की ये लहठी हैवी सेट है। नई दुल्हन के हाथों की शान बढ़ाने वाली इस तरह की चूड़ियां पूरे कलाई में भर जाएगी। खास बात ये है कि महिलाएं लाल, पीला और हरे रंग की लहठी को महिलाएं बहुत शुभ मानती हैं।

इसे भी पढ़ें- मेकअप भी लगेगा फीका, त्योहारों में सूट-साड़ी संग पहनें शिवांगी जोशी से आर्टिफिशियल इयररिंग

पेंटेड वाली लाख की चूड़ियां

पेंट वाली लाख की चूड़ियों का ये सेट भी बहुत सुंदर है। लाल, मेहरून या अपने पसंद के रंगों की लहठी में आपको खूबसूरत चमकदार स्टोन के काम के साथ गोल्डन पेंट का सुंदर काम मिल जाएगा।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

भतीजे के मुंडन पर गिफ्ट करें गोल्ड मिनिमल लॉकेट, देखकर खुश हो जाएंगे भईया-भाभी
झुमका लटकन से मीनाकारी तक, दुल्हन पहनें 6 खूबसूरत पायल डिजाइंस