
Traditional Rajasthani Payal: आजकल पैरों के लिए अलग अलग प्रकार के एंकलेट और पायल मार्केट में मिलते हैं, लेकिन जो ट्रेडिशनल और रॉयल टच रजवाड़ी ज्वेलरी में आता है वो किसी और ज्वेलरी में नहीं मिलता है। रजवाड़ी पायल अपने शाही लुक और ट्रेडिशनल डिजाइन के लिए खास मानी जाती है, जो भारी, चौड़ी और काफी अट्रैक्टिव लगती है। इसे पहनने से रॉयल लुक मिलता है। तो अगर आप भी शादी, पार्टी या पूजा पाठ के लिए हैवी रजवाड़ी पायल चुनना चाहते हैं, तो हम आपको दिखाते हैं इसकी लेटेस्ट डिजाइन...
रजवाड़ी पायल राजस्थान की ट्रेडिशनल पायल होती है, जिसमें बहुत ही फाइन हैंड वर्क किया जाता है। इसमें कुंदन, मीनाकारी और नक्काशी से इसे तराशा जाता है। रजवाड़ी पायल में छोटे छोटे घुंघरू लगे होते हैं, जो चलने पर बहुत ही प्यारी और मीठी आवाज देते हैं। ऐसे में अगर आप भी रजवाड़ी पायल चुनना चाहते हैं, तो इस तरह की हैवी और ब्रॉड बैंड स्टाइल पायल चुन सकते हैं। जिसमें हैंगिंग में छोटी छोटी चेन और बीच बीच में छोटे घुंघरू दिए हुए हैं।
और पढ़ें- पांव की नजाकत काले धागे से ! डोरा चांदी की पायल 6 लेटेस्ट डिजाइन
गोल्ड प्लेटेड कुंदन पायल आजकल बहुत ट्रेंड में है। खासकर ब्राइडल ज्वेलरी में इसे बहुत पसंद किया जाता है, क्योंकि ये रॉयल लुक देती है। अगर आप भी रजवाड़ी पायल के नए डिजाइन चुनना चाहती हैं, तो इस तरह की गोल्ड प्लेटेड कुंदन की पायल लें। जिसमें चौड़े बैंड में गोल्ड प्लेटिंग की गई है और छोटे छोटे कुंदन से डिटेलिंग करके नीचे हैंगिंग में घुंघरू लटकाए गए हैं।
दुल्हन के पैरों में इस तरह की रजवाड़ी पायल बहुत ही खूबसूरत लगेगी। जिसमें चांदी की चौड़ी पायल में रंग बिरंगे स्टोन अलग अलग लेयर में लगे हुए हैं। आप सिल्वर के साथ पिंक या ऑरेंज कलर के स्टोन वाली पायल चुन सकती हैं। जिसमें नीचे घुंघरू की लटकन दी गई है और ये तीन से चार इंच चौड़ी है, यानी कि पूरे पैर को कवर करने के साथ ही ये हैवी लुक भी देगी।
ये भी पढ़ें- नई बहू पहनें 7 हैवी घुंघरू पायल डिजाइंस, छनकार से गूंज उठेगा ससुराल
रजवाड़ी पायल में आजकल इस तरह के वेडिंग थीम पायल डिजाइन काफी चलन में है। जिसमें बारात या डोली के कस्टमाइज डिजाइन बने होते हैं। इस गोल्ड प्लेटेड पायल में मोतियों की हैंगिंग दी है। साथ में मीनाकारी वर्क करके रंग बिरंगे स्टोन जोड़े गए हैं।