नई बहू अगर अपने लुक में ट्रेडिशनल चार्म और रॉयल टच चाहती है तो हैवी घुंघरू पायल एकदम परफेक्ट चॉइस है। इसकी छनकार न सिर्फ घर को रौनक से भर देती है बल्कि बहू की एंट्री को भी बेहद स्पेशल बना देती है।

पायल को सिर्फ ज्वेलरी नहीं बल्कि शगुन और शोभा का प्रतीक माना जाता है। खासकर नई बहू के लिए पायल पहनना एक परंपरा भी है और खूबसूरती बढ़ाने का जरिया भी है। अगर ये पायल घुंघरू वाली हैवी डिजाइन में हो तो उसकी छनकार पूरे घर में रौनक बिखेर देती है। आजकल मार्केट में ऐसी कई सिल्वर हैवी घुंघरू पायल डिजाइंस मिल रही हैं जो नई दुल्हन या बहू के लुक को रॉयल और ग्रेसफुल बना देगी। यहां देखें ऐसी कुछ ट्रेंडी हैवी घुंघरू पायल डिजाइंस।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्लासिक सिल्वर घुंघरू पायल

पारंपरिक स्टाइल की यह पायल सिल्वर बेस पर बनाई जाती है जिसमें बड़ी-बड़ी घुंघरू की कतारें लगी होती हैं। इसकी छनकार बहूत तेज़ होती है और यह शुद्ध देसी वाइब देती है। शादी के बाद रोजमर्रा में पहनने के लिए बेस्ट है।

और पढ़ें- नहीं जाएगी शाइन, खरीदें ऑक्सीडाइज्ड बिछिया डिजाइन

डबल चेन हैवी पायल विद घुंघरू डिजाइन

इस डिजाइन में डबल चेन होती है जिस पर घुंघरू और छोटे-छोटे मोती जड़े होते हैं। यह पायल मोटी और हैवी लगती है और हर कदम पर मधुर ध्वनि करती है। खासकर त्योहार या घर की पूजा में पहनने के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

राजस्थानी झालर पायल डिजाइन

राजस्थान की झलक लिए इस पायल में चौड़ी पट्टी और झालर जैसे डिजाइन के साथ घुंघरू लटकते हैं। जब नई बहू इसे पहनती है तो हर मूवमेंट पर झंकार और रॉयल लुक दोनों मिलता है। ये शादी और रिसेप्शन में पहनने के लिए शानदार ऑप्शन है।

ऑक्सीडाइज्ड हैवी घुंघरू पायल

ऑक्सीडाइज्ड फिनिश वाली पायल आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इसमें मोटे घुंघरू और इंडो-एथनिक पैटर्न होते हैं जो पैर को रॉयल और एथनिक लुक देते हैं। इंडियन सूट और साड़ियों के साथ बेस्ट मैच करती है।

और पढ़ें- चिपकाने वाले बुगाडी इयररिंग, 300 में खरीदें गोल्डन प्रेसिंग डिजाइंस

स्टोनवर्क हैवी घुंघरू पायल

इस पायल में गोल्डन या सिल्वर बेस पर रंगीन स्टोन और बीच-बीच में बड़े घुंघरू होते हैं। यह डिजाइन फेस्टिव और ब्राइडल लुक दोनों में ग्लैम जोड़ता है। रिसेप्शन या करवा चौथ जैसे मौकों के लिए परफेक्ट चॉइस।

लंबी झुमकीदार पायल डिजाइन

इस डिजाइन में पायल के साथ लंबी झुमकी जैसे घुंघरू लटके होते हैं। चलते वक्त इनकी आवाज पूरे माहौल को सजाती है। यह डिजाइन खासकर दुल्हन के फर्स्ट एंट्री के लिए बेहद रॉयल मानी जाती है।

मीना वर्क हैवी घुंघरू पायल

इसमें ट्रेडिशनल मीना वर्क के साथ कलरफुल टच और घुंघरू लगे होते हैं। यह पायल बहू के ब्राइडल ट्रॉसो के लिए स्पेशल मानी जाती है। खासतौर पर साड़ी और लहंगे के साथ ये बहूत खूबसूरत लगती है।