Plants Antifungal Hacks: प्लांट्स में लगी फंगस? करें ये बेस्ट 3 गार्डन हैक्स

Published : Aug 29, 2025, 10:43 PM IST
3 Homely hacks for Plants fungal issues

सार

अगर आप केमिकल फंगीसाइड से बचना चाहते हैं तो ये देसी हैक्स आपके गार्डन के लिए बेस्ट सॉल्यूशन हैं। न सिर्फ ये किफायती हैं बल्कि आपके पौधों को लॉन्ग-टर्म हेल्थ भी देते हैं।

अगर आपके घर के प्लांट्स की पत्तियों पर सफेद पाउडर जैसा धब्बा, काले डॉट्स या पत्तियों का सड़ना शुरू हो जाए तो समझ लीजिए कि फंगस (Fungal Infection) का अटैक हो चुका है। फंगस अक्सर ज्यादा नमी, पानी की गलत मात्रा और हवा के कम आने-जाने से तेजी से फैलता है। पौधों में फंगस प्रॉब्लम अक्सर धीरे-धीरे बढ़ती है और अगर समय पर पहचान न की जाए तो पूरी जड़, पत्तियां और तना खराब हो सकता है। लेकिन चिंता की बात नहीं है, क्योंकि कुछ आसान और देसी नुस्खों से आप बिना केमिकल के ही पौधों को हेल्दी बना सकते हैं।

प्लांट्स में फंगस के लक्षण (Symptoms of Plants Fungus)

  • पत्तियों पर सफेद या ग्रे पाउडर – यह Powdery Mildew का संकेत है। पत्तियां ऐसे लगेंगी जैसे उन पर आटा या धूल जमी हो।
  • पत्तियों का पीला या भूरा होना – फंगल इंफेक्शन के कारण पत्तियां धीरे-धीरे पीली पड़ जाती हैं और सड़ने लगती हैं।
  • डंठल या जड़ों पर काला धब्बा – Root rot या Stem rot का लक्षण, जो ज्यादा पानी और फंगस की वजह से होता है।
  • पत्तियों पर गोल-गोल धब्बे – भूरे, काले या लाल रंग के धब्बे दिखना Leaf Spot Fungus की निशानी है।
  • फूल और कली का सूखना – फंगस फूलों को सही से खुलने नहीं देता और वे काले होकर झड़ जाते हैं।
  • पत्तियों के नीचे कॉटन जैसी परत – यह Downy Mildew का संकेत है, जिसमें नीचे सफेद/ग्रे फफूंदी जमा हो जाती है।
  • गंध आना और जड़ का गलना – अगर गमले से बदबू आने लगे और पौधा मुरझाने लगे तो जड़ में फंगस बढ़ चुका है।

नीम का जादू आएगा प्लांट्स पर काम (Neem Spray For Plants)

नीम पौधों के लिए नैचुरल एंटीफंगल है। इसके लिए आपको 2 चम्मच नीम का तेल (Neem Oil), 1 लीटर पानी और 1 चम्मच लिक्विड साबुन (माइल्ड) लेना होगा। सबको अच्छे से मिक्स करके स्प्रे बॉटल में भर लें। हफ्ते में 2-3 बार पौधों की पत्तियों के ऊपर और नीचे स्प्रे करें। यह फंगस को रोकने के साथ-साथ कीड़ों (Aphids, Whiteflies) से भी बचाता है।

और पढ़ें -  नई बहू पहनें 7 हैवी घुंघरू पायल डिजाइंस, छनकार से गूंज उठेगा ससुराल

प्लांट के लिए बेस्ट बेकिंग सोडा हैक (Best Baking Soda Hacks for Plants)

बेकिंग सोडा प्लांट की पत्तियों पर बनने वाले फंगस को कंट्रोल करता है। आपको इसके लिए 1 लीटर पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच हल्का साबुन मिलाएं। अब इसे स्प्रे बॉटल में डालकर इस्तेमाल करें। बेकिंग सोडा पत्तियों के पीएच लेवल को बदल देता है, जिससे फंगस बढ़ ही नहीं पाता। खासतौर पर Powdery Mildew जैसी सफेद परत वाली फंगस पर यह बहुत असरदार है।

और पढ़ें -  ऑफिस कुर्ती-सूट लगेगा ऑसम, बनवाएं 6 मॉडर्न स्लीव

पौधों के लिए दही का देसी नुस्खा (Desi curd recipe for plants)

दही में मौजूद Lactic Acid Bacteria फंगस को नेचुरली खत्म करता है। इसके लिए 1 कटोरी दही को 2 गिलास पानी में मिलाकर अच्छे से फेंट लें। इसे स्प्रे बॉटल से पत्तियों पर छिड़क दें। पत्तियों पर बैक्टीरिया की एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाती है। यह लेयर फंगल स्पोर्स को बढ़ने से रोकती है और पत्तियों को चमकदार बनाती है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Best Face Primer: ऑयली, ड्राई या सेंसेटिव स्किन ? 2 मिनट में सेलेक्ट करें प्राइमर
बोट नेक आउटफिट के साथ ट्राई करें ये 7 हेयरस्टाइल, हर कोई करेगा तारीफ