
प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल उबटन से लेकर करीना कपूर के ग्लोइंग चंदन मास्क तक का इस्तेमाल कर होने वाली दुल्हन चेहरे में दोगुना चमक ला सकती है। महंगे केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल या हजारों पार्लर में खर्च करने से अच्छा है कि आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के DIY फेस पैक का इस्तेमाल करें। जानिए कैसे इन्हें बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।
बेसन, हल्दी, दूध, चंदन पाउडर और दही को मिलाकर प्रियंका चोपड़ा फेस में लगाती हैं। इससे न सिर्फ उनकी स्किन सॉफ्ट होती है बल्कि इससे एक्सफोलिएशन भी होता है। जहां बेसन चेहरे की गंदगी निकालता है वहीं हल्की फेस ग्लो को बढ़ाने का काम करता है। स्किन टैन को हटाने और होने वाली दुल्हन के चेहरे की चमक को बढ़ाने के लिए ये पारंपरिक तरीका अपनाया जा सकता है।
विटामिन ई और दूध से भरपूर चंदन और हल्दी का फेस पैक करीना कपूर की स्किन को ग्लोइंग बनाता है। करीना 2 बड़े चम्मच चंदन पाउडर, 2 बूंद विटामिन ई ऑयल, एक चुटकी हल्दी, पेस्ट बनाने के लिए पर्याप्त दूध मिलाती हैं। फिर इस फेस पैक को चेहरे में 20 मिनट लगाकर धुल लें। त्वचा से दाग को हटाने के लिए नई दुल्हन हफ्ते में 2 बार ये फेस पैक लगा सकती है।
और पढ़ें: वेडिंग के लिए चुनें 8 हैवी ज्वेलरी सेट, 5K में जयमाला का लुक करें सेट
मलाइका अरोड़ा अपनी स्किन में मुहांसों को दूर रखमने के लिए दालचीनी का मास्क लगाती हैं। ये बेजान त्वचा को चमकदार बना देता है। साफ त्वचा में एक चुटकी दालचीनी पाउडर, 1 बड़ा चम्मच ऑर्गेनिक शहद,नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर लगाएं। 10 मिनट बाद तक धो लें।
जिन लोगों के चेहरे पर अक्सर मुंहासे आते हैं, वह अनुष्का शर्मा का DIY फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें दो चम्मच नीम पाउडर में एक चम्मच दही, एक चम्मच गुलाब जल, दूध की कुछ बूंदें मिलाकर त्वचा में 15 से 20 मिनट के लिए लगाना है। अगर आप चाहे तो केले का फेस पैक भी लगा सकती हैं। इसमें मसले हुए केले में एक बड़ा चम्मच शहद, एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर लगाएं। आप इस फेस पैक को 20 मिनट तक लगा रहने दे और हल्के गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें।
और पढ़ें: Bridal Nail Art: दुल्हन के हाथ में मेहंदी से ज्यादा चमकेंगे नेल्स, चुनें 6 डिजाइन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.