
लाइफस्टाइल डेस्क.बेशुमार दौलत के मालिक मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की जामनगर में प्री-वेडिंग फंक्शन का आयोजन किया था। जहां पर देश-विदेश के कई नामी चेहरे शामिल हुए। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, सलमान खान ,आमिर खान समेत कई सितारे यहां पर पहुंचे। 1 से 3 मार्च तक फंक्शन चला, लेकिन इसके चर्चे अभी तक हो रहे हैं। अंबानी फैमिली के महंगे ड्रेस से लेकर ज्वेलरी तो वायरल हो रही रही है। इसके साथ अब गिफ्ट के भी बातें होने लगी है जो बॉलीवुड की तरफ से कपल को दिया गया है।
आलिया ने दिया डायमंड जड़ा महंगा पर्स
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को बॉलीवुड के कई सितारों ने महंगे गिफ्ट दिए हैं। बता दें कि अंबानी फैमिली की बॉलीवुड के कई सितारों से काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं। उसी में से एक नाम रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का भी है। कपल इनके फंक्शन में अपनी बेटी राहा के साथ पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन्होंने भी नीता अंबानी के लाडले अनंत और होने वाली बहू को महंगे गिफ्ट दिए। आलिया ने राधिका को गुची ब्रांड का डायमंड जड़ा पर्स दिया। वहीं, रणबीर ने जॉर्डन ब्रांड का एक्सपेंसिव शू सेट अनंत को गिफ्ट किया।
सलमान खान ने दी महंगी घड़ी
बहुत ही कम इवेंट में सलमान खान शामिल होते हैं। लेकिन अंबानी की पार्टी में वो जरूर पहुंचते हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड के भाई जान ने भी खूब शमां बांधा था। रिपोर्ट्स की मानें तो अंबानी फैमिली के लाडले को उन्होंने फिलिप ब्रांड की महंगी कस्टमाइज घड़ी दी। वहीं दुल्हन को डायमंड ईयर रिंग गिफ्ट की।
कियारा ने दिया गणपति लक्ष्मी की मूर्ति
कियारा आडवाणी ईशा अंबानी की बचपन की दोस्त हैं। वो अंबानी फैमिली की हर फंक्शन में मौजूद होती है। सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ वो प्री-वेडिंग में पहुंची थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने अनंत और राधिका को गिफ्ट में गोल्ड और डायमंड के गणपति- लक्ष्मी दिए।
शाहरुख खान ने दी स्पोर्ट्स कार
बॉलीवुड के किंग खान अपनी पूरी फैमिली के साथ प्री-वेडिंग में पहुंचे थे। उन्होंने राधिका और अनंत को सबसे महंगा गिफ्ट दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने कपल को एक लग्जरी स्पोर्ट्स कार दी, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये है।
रणवीर और दीपिका ने दिए महंगे कपल वॉच
होने वाली मम्मी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी अनंत और राधिका को महंगे गिफ्ट दिए। रिपोर्ट्स की मानें दो उन्होंने एक लग्जरी ब्रांड की गोल्ड और डायमंड से सजी घड़ी गिफ्ट की।
और पढ़ें:
गर्मी में लगेंगी सुपर कूल, जब पहनेंगी ईशा अंबानी सी 8 सलवार-सूट
पलट-पलट कर देखेंगे छोरे, जब मल्लिका शेरावत सी 8 साड़ी-ब्लाउज चुनेंगी
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.