
Coconut Opening Tips: नारियल तोड़ने के लिए हर बार हथौड़े या फर्श की जरूरत नहीं होती। घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से आप नारियल को सेफ तरीके से तोड़ सकते हैं। ये देसी जुगाड़ खासतौर पर तब काम आते हैं, जब आपको बिना ज्यादा मेहनत के नारियल फोड़ना हो।
नारियल को हाथ में पकड़ने के बजाय किसी मजबूत कपड़े पर रखें। अब भारी लोहे के चम्मच या मजबूत हैंडल वाली चीज से नारियल की बीच वाली नेचुरल लाइन पर हल्की-हल्की चोट करें। कुछ देर में खोल में दरार बनने लगेगी। दरार दिखाई देते ही हाथ से दबाकर नारियल अलग किया जा सकता है।
अगर घर में मजबूत बेलन है तो यह तरीका भी काम आ सकता है। नारियल को मोटे कपड़े में लपेटकर स्लैब पर रखें। अब बेलन को नारियल पर दबाते हुए आगे-पीछे घुमाएं। खोल पर दबाव पड़ने से क्रैक बन सकता है। बहुत ज्यादा जोर लगाने से बचें।
नारियल की बाहरी कठोर बेस पर बनी नेचुरल लाइन को ध्यान से देखें। मजबूत स्क्रूड्राइवर की नोक को इसी लाइन पर टिकाकर हल्का दबाव दें और धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं। दरार बनने पर उसे हाथ से थोड़ा खोलें। इस तरीके में हाथों को फिसलने से बचाएं।
इसे भी पढ़ें- Accent Chair Idea: घर का लुक बदल देंगी ये एक्सेंट चेयर्स, डिजाइन देखकर आप भी कहेंगे- वाह!
नारियल को मोटे तौलिये या मल्टी-लेयर कपड़े में अच्छी तरह लपेटें। इससे खोल टूटने पर टुकड़े इधर-उधर नहीं होगी। अब नारियल को मजबूत जगह पर रखकर दोनों हाथों से दबाएं और उसे धीरे-धीरे घुमाते रहें। कई बार लगातार दबाव से खोल फट जाता है।
नारियल को सीधे फोड़ने के बजाय कुछ मिनट हल्की आंच या गर्म पानी की मदद से गर्म कर लें। गर्म होने के बाद खोल में हल्का स्ट्रेस पैदा होता है। इसके बाद नेचुरल लाइन पर दबाव देने से दरार बनती है और नारियल आसानी से टूट सकता है। नारियल बहुत गर्म हो तो उसे संभालते समय सावधानी रखें।
इसे भी पढ़ें- How to Clean Utensil Stand: चिपचिपा और जंग लगा बर्तन स्टैंड चमकेगा नए जैसा, इन आसान घरेलू उपायों से करें सफाई
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.