Accent Chair Designs: एक्सेंट चेयर्स के ट्रेंडी डिजाइन से घर का लुक मिनटों में बदलें। वेलवेट, कर्व्ड बैक, वुडन आर्मरेस्ट, बोल्ड कलर और मिनिमल चेयर के स्टाइलिश आइडिया देखें, जो मॉडर्न होम इंटीरियर को देंगे लग्जरी और आकर्षक लुक।
Accent Chairs for Home: होम डेकोर में कुछ छोटे चेंज पूरे इंटीरियर का लुक बदल सकते हैं। अगर आपका लिविंग रूम या बेडरूम थोड़ा बोरिंग नजर आता है, तो एक्सेंट चेयर बेस्ट ऑप्शन है। ये चेयर आराम के साथ कमरे में स्टाइल, कलर और मॉडर्न टच जोड़ती हैं। आइए देखें ट्रेंडी डिजाइन।
वेलवेट एक्सेंट चेयर
वेलवेट फैब्रिक वाली एक्सेंट चेयर घर को तुरंत लग्जरी और रॉयल लुक देती है। डीप ग्रीन, नेवी ब्लू, मस्टर्ड या बर्गंडी जैसे शेड्स कमरे की खूबसूरती बढ़ाते हैं। इसे लिविंग रूम में सेंटर टेबल के पास या खाली कॉर्नर में रखकर अट्रैक्टीव फोकल पॉइंट बना सकते हैं।
कर्व्ड बैक एक्सेंट चेयर
गोल और कर्व्ड बैक वाली चेयर इन दिनों मॉडर्न इंटीरियर में काफी पसंद की जा रही है। इसका सॉफ्ट सिल्हूट कमरे को एलिगेंट और सॉफ्ट लुक देता है। न्यूट्रल कलर की कर्व्ड चेयर मिनिमल डेकोर के साथ खूबसूरत लगती है और छोटे स्पेस में भी ज्यादा भारी नहीं दिखती।
वुडन आर्मरेस्ट चेयर
अगर आपको मॉडर्न के साथ नेचुरल टच पसंद है, तो वुडन आर्मरेस्ट वाली एक्सेंट चेयर चुनें। लकड़ी और फैब्रिक का कॉम्बिनेशन घर को वॉर्म लुक देता है। इसे बेज, क्रीम या हल्के ब्राउन रंग के फर्नीचर के साथ रखकर बैलेंस्ड और स्टाइलिश इंटीरियर तैयार करें।
इसे भी पढ़ें- पुराने मटके को दें नया अवतार, इस आसान तरीके से बनाएं खूबसूरत साइड टेबल लैंप
बोल्ड कलर एक्सेंट चेयर
सिंपल कमरे में जान डालने के लिए बोल्ड कलर की एक्सेंट चेयर शानदार है। पीला, ऑरेंज, टील या रस्ट शेड की चेयर प्लेन इंटीरियर में तुरंत ध्यान खींचती है। अगर दीवारें और सोफा न्यूट्रल हैं, तो ऐसी चेयर कमरे को बिना ज्यादा डेकोर के भी स्टाइलिश बना सकती है।
मिनिमल मॉडर्न एक्सेंट चेयर
सिंपल और क्लीन लुक पसंद करने वालों के लिए मिनिमल एक्सेंट चेयर बेस्ट है। पतले लेग्स, सॉफ्ट कुशन और सिंपल डिजाइन इसे मॉडर्न घरों के लिए परफेक्ट बनाते हैं। इसे बुकशेल्फ, फ्लोर लैंप या छोटे साइड टेबल के साथ रखें। इससे कॉर्नर खूबसूरत और यूजफुल दोनों बन जाएगा।
इसे भी पढ़ें- सोफा बैकग्राउंड डेकोर के खूबसूरत आइडिया, राखी की फोटो में लग जाएगा चार चांद
