Sofa Background Decoration Ideas: राखी फोटोशूट के लिए सोफा बैकग्राउंड को बनाएं बेहद खूबसूरत! फूलों, कुशन, फेयरी लाइट्स, दुपट्टे और ट्रेडिशनल डेकोर से घर पर पाएं इंस्टाग्रामेबल फोटो बैकड्रॉप। ये आसान और ट्रेंडी राखी डेकोरेशन आइडिया आपकी तस्वीरों में लगा देंगे चार चांद।
Raksha Bandhan Sofa Decoration: रक्षाबंधन पर भाई-बहन की तस्वीरें यादों को हमेशा खास बनाए रखती हैं। अगर इस बार फोटोशूट घर पर करने वाली हैं, तो सोफे के आसपास का बैकग्राउंड खूबसूरत बनाना जरूरी है। फूलों, कुशन, लाइट्स और ट्रेडिशनल डेकोर की मदद से साधारण सोफा भी राखी फोटोशूट का परफेक्ट बैकड्रॉप बन सकता है।
फूलों की खूबसूरत सजावट

राखी फोटोशूट के लिए सोफे के पीछे फ्रेश या आर्टिफिशियल फूलों की डेकोर बहुत अट्रैक्टीव लगेगी। गुलाब, गेंदा, मोगरा और ऑर्किड जैसे फूलों की माला को सोफे के पीछे दीवार पर लगाया जा सकता है। फूलों के साथ छोटी-छोटी फेयरी लाइट्स जोड़ने से फोटो में फेस्टिव और खूबसूरत ग्लो आएगा।
ट्रेडिशनल कुशन कवर लगाएं
सिर्फ सोफा ही नहीं, उसके कुशन भी फोटो के पूरे लुक को बदल सकते हैं। राखी के लिए कुशन पर मिरर वर्क, जरी, कढ़ाई या ट्रेडिशनल प्रिंट वाले कवर लगाएं। लाल, पीला, गुलाबी, हरा और नारंगी जैसे फेस्टिव रंग फोटो को ज्यादा जीवंत बनाएंगे। भाई-बहन के आउटफिट के साथ कुशन का कलर कॉम्बिनेशन रखें।
फेयरी लाइट्स से बनाएं ग्लोइंग बैकग्राउंड
अगर आप सिंपल लेकिन इंस्टाग्रामेबल बैकग्राउंड चाहती हैं, तो फेयरी लाइट्स शानदार ऑप्शन हैं। इन्हें सोफे के पीछे दीवार पर पर्दे की तरह लगाएं या किसी हल्के फैब्रिक के साथ यूज करें। शाम के समय इनकी गर्म रोशनी तस्वीरों को सॉफ्ट, एस्थेटिक और सिनेमैटिक लुक देगी।
रंगीन दुपट्टे और फैब्रिक का इस्तेमाल
घर में रखे खूबसूरत दुपट्टे या ट्रेडिशनल फैब्रिक से भी आकर्षक फोटो बैकड्रॉप तैयार किया जा सकता है। सोफे के पीछे पेस्टल या चमकीले रंग का कपड़ा लगाएं और किनारों पर फूल या लटकन सजाएं। बांधनी, लहरिया और ब्लॉक प्रिंट फैब्रिक राखी की तस्वीरों में खास इंडियन टच जोड़ेंगे।
इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन सलवार सूट डिजाइन, सरगुन मेहता के 7 लुक करें ट्राई
छोटी सजावटी चीजों से पूरा करें लुक
बैकग्राउंड को ज्यादा भरा हुआ बनाने के बजाय कुछ खूबसूरत डेकोर पीसेज चुनें। सोफे के दोनों तरफ पीतल के दीये, छोटे प्लांटर, लालटेन, फूलों की टोकरी या सजावटी मटकी रखी जा सकती है। सेंटर टेबल पर राखी की थाली, फूल और मिठाई सजाने से फोटो में रक्षाबंधन का फेस्टिव माहौल और ज्यादा खूबसूरती से नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें- राखी पर ट्राई करें ये 6 गोल्डन बैंगल डिजाइन, हर आउटफिट के साथ करें मैच
