सर्दियों में बनवाएं फ्लोर लेंथ के अनारकली सूट, गर्माहट के साथ फैशन रहेगा बरकरार

Published : Oct 23, 2025, 06:05 PM IST
फ्लोर लेंथ के अनारकली सूट

सार

Floor Length Anarkali Suits: सर्दियों में हल्के सूट की जगह हैवी फ्लोर लेंथ पार्टी वियर सूट पहनें। कॉटन, सिल्क या कलमकारी फैब्रिक से बने अनारकली और फ्लोर लेंथ सूट आपको स्टाइलिश और गर्म दोनों बनाएंगे। 

सर्दियों में हल्के सूट डिजाइन पहनने के बजाय आपको पार्टी वियर के लिए हैवी फ्लोर लेंथ सूट चुनने चाहिए। ऐसे सूट दिखने में हैवी लगते हैं और सर्दियों से भी बचाने का काम करेंगे। आप सर्दियों के लिए कॉटन से लेकर सिल्क तक के सूट बनवा सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही फैशनेबल सूट डिजाइन के बारे में।

गोल्डन व्हाइट फ्लोर लेंथ सूट

गोल्डन और सफेद रंग का फ्लोर लेंथ सूट मलाइका को काफी फैशनेबल दिखा रहा है। सूट में फुल स्लीव के साथ ही डबल नेकलाइन का डिजाइन इसे खास बना रहा है। साथ ही गोल्डन पट्टी इसकी चमक बढ़ा रही है। आप ऐसे सूट पार्टी वियर के लिए चुन सकते हैं।

सितारा वर्क अनारकली सूट

चाहे सफेद रंग हो या फिर लाल, आप पार्टी वियर के लिए सितारा अनारकली सूट का चयन कर सकते हैं साथ में बैकनेकलाइन में डोरी वर्क जरूर चुनें। आप ऐसे सूट के साथ पैंट या फिर चूढ़ीदार पहनकर सज सकते हैं। चाहे तो आसानी से जरी की एंब्रॉयडी पहन खुद को सजा लें।

और पढ़ें: दीदी की शादी में छोटी बहन की दिखेगी रईसी, चुनें सारा अली खान के 7 लहंगे

हैंडप्रिंट कलमकारी सूट डिजाइन

अगर एंब्रॉयडरी सूट नहीं पसंद हैं तो आप कलमकारी सूट के फैंसी डिजाइन पहनकर भी सर्दियों में खुद के सुंदर लुक को एक्सप्लोर करें। आप कलमकारी सूट के सुंदर फैब्रिक चुन सूट दर्जी से सिलवा सकती हैं। ऐसे सूट के साथ चाहे तो मैचिंग लैगिंग वियर कर सज जाएं। 

और पढ़ें: सिंपल साड़ी का गया जमाना! पहनें Nargis Fakhri की तरह मॉर्डन लुक वाली 7 साड़ी

 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

किड्स रूम अलमारी बुकशेल्फ डिजाइन, 6 लुक बचाएंगे पेंट का खर्चा
Baby Girl Footwear: बेबी गर्ल के लिए सैंडल डिजाइन, अंडर-500 में खरीदें फैंसी फुटवियर