
Latest Tattoo Design: गरबा की सब तैयारियां कर ली हैं लेकिन टैटू बनवाना भूल गई? यकीन मानिए आपका लुक अधूरा रह जाएगा। चनिया चोली के साथ गरबा के दौरान महिलाएं हाथ पैर से लगाकर गर्दन या बैक नेक में टैटू बनवाती हैं। अगर आपको नहीं समझ आ रहा कि किस तरह के टैटू बनवाएं, तो यहां पर हम आपको लेटेस्ट डिजाइन के बारे में बताएंगे। ये लेटेस्ट डिजाइन आप स्केच पेन से भी बनवा सकते हैं। ज्यादातर लोग टेंपरेरी टैटू बनवाना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं कि गरबा के दौरान किस तरह के टैटू बनाए जा सकते हैं।
गरबा के दौरान आप पैर में टैटू बनवा सकती हैं। टैटू में एक नाचती हुई या डांडिया खेलती हुई महिला का डिजाइन बनवाए। डिजाइन में महिला के लहंगे के घेर को काफी अच्छी तरह से ड्रॉ किया गया है। यह आपके गरबा लुक से परफेक्ट मैच कर जाएगा।
गरबे में अगर आप परमानेंट डिजाइन का टैटू बनवाना चाहती हैं, तो हाथों में फ्लावर के डिजाइन का टैटू बनवाएं। यह टैटू आम दिनों में भी अच्छा लगेगा और गर्मी में भी आपके हाथ खूब चमकेंगे। आप अपनी पसंद के हिसाब से ब्लैक या फिर रंगों से भरा फ्लावर लुक टैटू चुन सकती हैं।
और पढ़ें: करवा चौथ पर ट्राई करें मोनालिसा सी 8 साड़ी, लुक्स पर दिल हारेंगे साजन
बैक में टैटू बनवा रही हैं तो कोटेशन भी लिखवा सकती हैं। बैकलेस चोली के साथ ऐसे टैटू बेहद खूबसूरत दिखाई देते हैं। जय मां अंबे, जय संतोषी मां, जय माता दी जैसे कोटेशन के साथ चनिया चोली में महिला और पुरुष के टैटू देखने में काफी सुंदर लगते हैं।
और पढ़ें: Removable Pads Blouse के 10 बड़े फायदे, जो बचाएंगे खर्चा
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.