Balcony Garden Giloy Plant: अगर आपको घर में पौधे लगाना पसंद हैं तो इस एक बेल को जरूर घर में लगाएं। जरा से गमले में बहुत ही कम देखरेख में लग जाने वाला ये प्लांट बहुत सारे हेल्थ बेनिफिट्स देता है।
अगर आप अपने घर में ऐसा पौधा लगाना चाहते हैं जो दवा भी हो और इम्यूनिटी भी बढ़ाए तो गिलोय (Giloy/Tinospora Cordifolia) सबसे बेस्ट ऑप्शन है। नेचुरोपैथी, आयुर्वेद और योगिक साइंस में इसे अमृतवृक्ष कहा गया है, क्योंकि यह पूरे शरीर को अंदर से डिटॉक्स करके बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ाता है। अच्छी बात यह है कि गिलोय को उगाने के लिए बड़े गार्डन की जरूरत नहीं, आप इसे बालकनी के एक छोटे पॉट में आसानी से ग्रो कर सकते हैं।
गिलोय क्यों माना जाता है अमृत?
गिलोय में एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-वायरल, एंटी-oxidant, एंटी-पायरेटिक (बुखार कम करने वाले) गुण पाए जाते हैं। इसी वजह से इसे नेचुरोपैथी में Nature’s Amrit कहा गया है। यह शरीर को प्यूरीफाई करता है और पुरानी थकान, त्वचा की समस्याएं, एलर्जी और पाचन संबंधी समस्याएं में भी फायदेमंद है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.