Raksha Bandhan beauty tips: रक्षाबंधन पर बिना मेकअप फ्रेश और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो डार्क सर्कल को हल्का करने के लिए जायफल, ठंडी ग्रीन टी बैग्स और खीरे जैसे आसान घरेलू उपाय आजमा सकती हैं।

रक्षाबंधन के त्योहार में अगर आप एथनिक लुक में बिना मेकअप के भी सुंदर दिखना चाहती हैं, तो उसके लिए आपको अपने चेहरे के दाग-धब्बों के साथ डार्क सर्कल को भी लाइट करना होगा। डार्क सर्कल होने के एक नहीं बल्कि के कारण होते हैं। इन्हें पूरी तरीके से खत्म करना ज्यादा समय लेता है। लेकिन आप कुछ उपाय अपनाकर इन्हें हल्का कर सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ सिंपल उपायों के बारे में।

जायफल का करें इस्तेमाल

View post on Instagram

एक पत्थर में थोड़ा दूध डालें और फिर जायफल को घिसकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट में चुटकी भर हल्दी मिलाकर पेस्ट को आंखों के नीचे कुछ देर के लिए रोजाना लगाएं। जायफल को घिसकर आँखों के नीचे लगाने से डार्क सर्कल्स हल्के होने लगते हैं।एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और माइरिस्टिसिन जैसे गुणों के कारण स्किन पिगमेंटेशन कम होता है।

ठंडी ग्रीन टी बैग्स आजमाएं

यूज किए जा चुके टी बैग्स डार्क सर्कल को दूर करने में मदद करते हैं। ग्रीन टी बैग्स को पूरी तरह ठंडा करके कुछ देर फ्रिज में रख दें। अब आंखों को बंद कर लगभग 10 मिनट रखें इन्हें रखें। टी बैग में कैफीन के साथ ही आंखों को ठंडक मिलती है, जिससे आसपास की सूजन को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप कुछ दिए ऐसा करेंगी, तो डार्क सर्कल कम हो जाएंगे।

और पढ़ें: साड़ी हो या सूट, रक्षाबंधन पर आम्रपाली दुबे के ये मेकअप लुक बढ़ाएंगे खूबसूरती

कॉफी आई मास्क का इस्तेमाल

View post on Instagram

आप कॉफी के पाउडर में थोड़ा दूध और हल्की मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे आंखों के नीचे लगाएं और कुछ समय बाद बदलाव महसूस करें। पेस्ट को लगाने से पहले एक बार स्किन पैच टेस्ट जरूर लें।

ठंडे खीरे के स्लाइस रखें

खीरे में पानी की मात्रा ज्यादा होती है और साथ ही इसकी ठंडक आंखों को रिलेक्स देने का काम करती हैं। खीरे को कुछ देर फ्रिज में रखने के बाद स्लाइस काटकर बंद आंखों पर 10 मिनट के लिए रखें। आप अगर रोजाना खीरे के रस का यूज करेंगी, तो आंखों के आसपास निशान कम होंगे।

और पढ़ें: रक्षाबंधन पर कौन सी साड़ी पहनें? सपना चौधरी के ये लुक्स एकदम परफेक्ट