
घर में पेड़-पौधे लगाना हर किसी को पसंद होता है। ये दिखने में जितने सुंदर लगते हैं उतने ही सेहत के लिए फायदेमंद। आप भी तरह-तरह की सब्जियां और फल लगाते हैं तो क्यों इन बार सर्दियों के सीजन में जानें गमले में स्ट्रॉबरी कैसे उगाएं ? ज्यादातर लोगों को लगता है कि इसके लिए आंगन या खेत की जरूरत होती है लेकिन ऐसा नहीं है। आपको बस सही किस्म की चयन करने की जरूरत है। आज जानते हैं स्ट्रॉबेरी की खेती की पूरी जानकारी।
स्वीट चार्ली, फैब्रिकेट, विंटर डॉन, फेस्टिवल, पेजेरो, एर्ली ऑन जैसी स्ट्रॉबेरी वैरायटी दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इतना ही नहीं इसकी अन्य और किस्में भी है। इन्हें चुनते इन बातों का ध्यान रखें-
ये भी पढें- Giloy Plant: अमृत से कम नहीं ये प्लांट! बालकनी में एक छोटे गमले में जरूर लगाएं
स्ट्रॉबेरी लगाने के लिए हल्की ठंड का मौसम मुफीद माना जाता है। आप इसे नवंबर से लेकर फरवरी तक कभी भी लगा सकते हैं। वहीं, इस पौधे को धूप की जरूरत ज्यादा होती है इसलिए ऐसी जगहे रखें जहां 5-6 घंटे धूप मिलती रहे।
ये भी पढें- Bitter Gourd Planting Tricks: करेले को ज्यादा कड़वा होने से बचाने की 1 ट्रिक, गमले में डालें ये चीज
नोट- गमले का साइज ध्यान में रखें। ये 20-30 सेंटीमीटर चौड़ा होना चाहिए। गमले में पानी निकालने के लिए छेद होना चाहिए ताकि पानी जमें न।
सर्दियों में ओस और पाला से पौधे खराब होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। रात में पौधों के कपड़े से ढक दें, या फिर बांस से क्यारी बना दें।
भारत में कई जगह इसे रसबेरी या झरबेरी के नाम से भी जाना जाता है।
नवंबर से दिसंबर के महीने में
चीन दुनिया का सबसे बड़ा स्ट्रॉबेरी उत्पादक देश है। 1994 से ये खिताब चीन के पास है। पड़ोसी देश के शानदोंग प्रांत में 90% से ज्यादा यानी 1 मिलियन मीट्रिक टन से अधिक स्ट्रॉबेरी पैदा होता है। इसके बाद USA की नाम आता है, अमेरिका के कैलिफोर्निया में 80-85% खेती होती है। वहीं, तुर्की, मिस्र, मेक्सिको, स्पेन, रूस, पोलैंड, साउथ कोरिया, ब्राजील, जापान जैसे देश भी स्ट्रॉबेरी उगाते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.