Sneaker Cleaning Hack: वॉशिंग मशीन में जूते धोने से पहले तले की गंदगी साफ करें, लेस अलग निकालें और जूतों को नेट बैग या कुशन कवर में डालें। जेंटल मोड और ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। सही तरीके से सुखाने पर जूते नए जैसे चमकेंगे।

Best Way to Wash Shoes: जूते रोज पहनने से जल्दी गंदे हो जाते हैं और हाथ से साफ करना कई बार मुश्किल लगता है। ऐसे में लोग सीधे वॉशिंग मशीन में जूते डाल देते हैं, जिससे उनका फैब्रिक ढीला पड़ सकता है, लेदर फट सकता है या सोल निकल सकता है। अगर आप चाहते हैं कि जूते मशीन में धुलने के बाद भी नए जैसे दिखें, तो कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद जरूरी है। सही तरीका अपनाने से जूते साफ भी होंगे और उनकी क्वालिटी भी बरकरार रहेगी।

पहले सूखी गंदगी जरूर साफ करें

  • जूते को सीधे मशीन में न डालें।
  • सबसे पहले उसके तले (सोल) में फंसी मिट्टी, कंकड़ और धूल को ब्रश या पुराने टूथब्रश से साफ करें।
  • अगर कीचड़ लगा हो तो उसे पहले सूखने दें और फिर झाड़ें।
  • सीधी गंदगी के साथ जूते धोने से मशीन भी खराब हो सकती है और जूतों पर दाग और फैल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- वॉशिंग मशीन में जूते धोने के ये हैं कुछ आसान TIPS

इनसोल और लेस अलग निकालें

  • जूते की लेस और इनसोल को निकालकर अलग धोएं।
  • लेस को हल्के डिटर्जेंट में भिगोकर हाथ से धोना बेहतर होता है।
  • इनसोल को मशीन में डालने से उसका शेप बिगड़ सकता है, इसलिए उन्हें अलग साफ करें।

जूतों को नेट बैग या कुशन कवर में रखें

  • सीधा जूता मशीन में डालने से उसका फैब्रिक, सिलाई और लेदर खराब हो सकते हैं।
  • इसलिए जूतों को बारीक नेट वाले लॉन्ड्री बैग या कुशन कवर में डालकर बांध दें।
  • इससे मशीन में घूमते समय जूते सुरक्षित रहते हैं और उनका आकार नहीं बिगड़ता।

सही वॉशिंग मोड चुनें

  • हमेशा “जेंटल” या “डेलिकेट” मोड का इस्तेमाल करें।
  • गर्म पानी की जगह ठंडा या हल्का गुनगुना पानी चुनें।
  • तेज स्पिन मोड जूतों को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए कम स्पीड रखें।

इसे भी पढ़ें- चमकेंगे सालों-साल, नहीं निकलेंगे सॉफ्ट रोएं, जानिए वेलवेट Loafers को साफ करने के सिंपल Tips

सुखाने का सही तरीका अपनाएं

  • जूते को कभी भी डायरेक्ट धूप में या ड्रायर में न सुखाएं।
  • तेज गर्मी से गोंद ढीली पड़ सकती है और शेप बिगड़ सकता है।
  • उन्हें छायादार, हवादार जगह पर रखें और अंदर अखबार भर दें ताकि नमी जल्दी सूख जाए और शेप बना रहे।