गर्मियों में स्पाइडर प्लांट का सूखना आम बात है। लेकिन कुछ आसान घरेलू टिप्स अपनाकर आप इसे हरा-भरा रख सकते हैं। जानें 5 असरदार तरीके।
घर में शुद्ध हवा के लिए हो, घर को सजाने के लिए हो या फिर घर के वास्तु को ठीक करने के लिए अक्सर घरों में आपको स्पाइडर प्लांट दिख जाएगा। स्पाइडर प्लांट घर में रखने के एक नहीं तीन फायदे हैं, लेकिन गर्मियों में तेज धूप, लू और बढ़ी हुई उमस के कारण स्पाइडर प्लांट (Spider Plant) का सूखना आम बात है। लेकिन अगर आप कुछ आसान घरेलू हैक्स को अपनाते हैं, तो ये पौधा पूरे गर्मी के मौसम में भी हरा-भरा बना रह सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं ऐसे 5 असरदार टिप्स, जिससे आपका स्पाइडर प्लांट हर मौसम हरभार भरा रहेगा।
1. सीधी धूप से करें दूर (Avoid Direct Sunlight)
स्पाइडर प्लांट को तेज धूप बिल्कुल भी पसंद नहीं होती।
इसे छांव वाली जगह रखें जैसे बालकनी का कोना, खिड़की की परछाई, या पेड़ के नीचे।
दिन के 11 बजे से 4 बजे तक सीधी धूप से बचाएं।
धूप में रखने से इसके पत्तों में ब्राउन टिप्स या जलन के निशान आने लगते हैं।
2. सही मात्रा में पानी दें (Watering Tips)
गर्मी में जरूरत से ज़्यादा पानी देना भी नुकसानदायक हो सकता है।
जब मिट्टी ऊपर से सूखी दिखे तभी पानी दें।
दिन में दो बार स्प्रे बोतल से पत्तियों पर हल्की नमी बनाए रखें।
अत्यधिक पानी से रूट रॉट (जड़ों का सड़ना) हो सकता है।
3. घर के किचन से दें नैचुरल फर्टिलाइज़र (Kitchen Fertilizer Hack)
गर्मियों में हल्का और जैविक खाद पौधों को बहुत फायदा पहुंचाता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.