
Isha Ambani: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) की बेटी और बिजनेसवुमन ईशा अंबानी ने इस बार अपना स्टाइल एक नए लेबल पर ले जाकर सबको चौंका दिया। वो इस बार वेस्टर्न वियर में नजर आईं। लेकिन उनके लुक के साथ-साथ सेंटर ऑफ अट्रैक्शन उनके हाथ में लिया पर्स बना।
फैशन स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने इंस्टाग्राम पर ईशा अंबानी की कुछ दिलकश तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैशन प्रेमी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। ईशा अंबानी ने सफेद सिल्क शर्ट पहनी, जिस पर गोल्डन बटन लगे थे। शर्ट के साथ गोल्डन बेल्ट और सफेद स्कर्ट थी, जिसमें खूबसूरत गोल्डन एंब्रॉयडरी की गई थी। ऑफिस गोइंग वूमन के लिए मुकेश की लाडली का यह लुक बेस्ट हैं। वो साल 2026 में इस तरह के ड्रेस को रिडिजाइन करा सकती हैं।
उनका ये पूरा लुक मनीष मल्होत्रा द्वारा कस्टम-मेड तैयार किया गया था। ईशा का आउटफिट जिस फैब्रिक से बना है, वह स्वदेश (Swadesh) का है। हाल ही में मुंबई के Eros बिल्डिंग में स्वदेश का फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च किया गया था।
और पढ़ें: 2025 में ट्रेंड में रहीं नीता अंबानी और ईशा की ये 10 आइकॉनिक ज्वेलरी
ईशा ने अपने आउटफिट के साथ एक बेहद अनोखा और स्टाइलिश बैग कॉम्बो कैरी किया। इसमें एक गोल्डन टफ्टेड मिनी बैग और एक Chanel No.5 परफ्यूम बॉटल के आकार की क्लच शामिल थी। उन्होंने इन दोनों बैग्स को सुनहरी चेन के साथ कैरी किया था। पर्स उनके लुक का हाईलाइट बन गया। नए साल आने से पहले एक नया ट्रेंड सेट हो चुका है।
अपने इस रिच एंड क्लासी लुक को ईशा ने ढीली लहरों वाले हेयरस्टाइल और मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया। स्टाइलिस्ट अनाइता ने भी उनके पूरे लुक का क्रेडिट टीम के साथ शेयर किया। नीता अंबानी की लाडली पहले से काफी स्लिम हो चुकी हैं और अपने लुक को लेकर काफी सतर्क भी रहती हैं। वो किसी भी मायने में अपनी दोनों भाभियों राधिका अंबानी और श्लोका अंबानी से कम नहीं हैं।
और पढ़ें: इयररिंग्स से लेकर नेकलेस तक, Rose Gold में ट्रेंड में हैं ये गहने
ईशा अंबानी के लुक देखकर उनके फैंस ने खूब तारीफ की। किसी ने उन्हें क्लासी एंड ब्यूटीफुल कहा, तो किसी ने लुक को फैब। तो किसी ने कहा कि ईशा जैसी कोई नहीं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.