
आपकी बॉडी टोंड या कर्वी फिगर है, तो आप जाह्मवी कपूर से फैंसी ब्लाउज डिजाइन कॉपी कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज डिजाइन न सिर्फ आपके फिगर को स्लिम दिखाएंगे बल्कि सिंपल साड़ी की खूबसूरती भी बढ़ाएंगे। अगर आप ब्लाउज सिलवाना नहीं चाहती, तो ऐसे फैंसी ब्लाउज ऑनलाइन खरीद सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे जाह्ववी कपूर के कुछ ब्लाउज डिजाइन को पहनकर किसी भी फंक्शन की शाम का पारा बढ़ाया जा सकता है।
जाह्ववी कपूर ने आइवरी साड़ी के साथ रेड एंब्रायडरी ब्लाउज पहना है। स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज दिखने में फैंसी लग रहा है। आप भी ऐसे ब्लाउज डिजाइन शादी फंक्शन या किसी खास पार्टी में जाने के लिए तैयार करवा सकती हैं। ऐसे ब्लाउज आपको रेडीमेड भी कम कीमत में मिल जाएंगे।
कॉटन ब्लाउज पहनकर भी कैसे फैशनेबल दिखा जा सकता है, यह कोई जाह्ववी कपूर से सीखे। अगर आपने शादी फंक्शन में कॉटन सिल्क लहंगा पहना है, तो उसके साथ डीप नेक वाले प्रिंटेड ब्लाउज पहनकर खूबसूरती को बढ़ाएं। ऐसे ब्लाउज में किसी भी तरह की एंब्रॉयडरी की जरूरत नहीं होती। यह प्लेन ही काफी खूबसूरत दिखाई पड़ते हैं।
और पढ़ें: बुआ उतारेगी नजर, शादी में काला टीका लगाकर पहनें रीम शेख से 7 सूट
कर्वी फिगर में अगर स्लिम दिखना है, तो आप प्लेन फुल स्लीव वाले ब्लाउज पहन कर सज सकती हैं। जाह्ववी कपूर का ब्लाउज डिजाइन इसके लिए परफेक्ट एग्जाम्पल है। ऐसे ब्लाउज आप रेड, ब्लैक और ग्रीन कलर में जरूर रखें। इसे आप किसी भी खास फंक्शन में वेयर कर सकती हैं।
और पढ़ें: 2 K में पाएं सिंपल से क्लासिक लुक, चुनें Anupama जैसी 7 सूट
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.