कपड़ों से ज्यादा महंगी चप्पल पहन घर से निकली नीता अंबानी, इतने दाम में तो आ जाएगी एक चमचमाती कार

Published : Aug 19, 2023, 11:12 AM ISTUpdated : Aug 19, 2023, 11:15 AM IST
Nita-Ambani-gucci-coord-suit-cost

सार

बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में वह गुच्ची ब्रांड का को-ओर्ड सेट पहने नजर आईं, लेकिन इसके साथ उन्होंने जो चप्पल पहने उसकी कीमत जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। 

लाइफस्टाइल डेस्क: भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के वार्डरोब में करोड़ों के कपड़े से लेकर फुटवियर और बैग्स शामिल है। उनका हर स्टाइल फैशन स्टेटमेंट बन जाता है और लोग भी यह जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं कि नीता अंबानी ने इस बार कितने के कपड़े पहने या जूते पहने। हाल ही में नीता अंबानी न्यूयॉर्क में छुट्टी बिताने गई और यहां उन्होंने हाई एंड ब्रांड गुच्ची का को-ओर्ड सूट पहना। इसके साथ उन्होंने स्टाइलिश चप्पल कैरी की। इन चप्पलों की कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे, जो कपड़ो से ज्यादा महंगी है।

नीता अंबानी का लेटेस्ट लुक

बिजनेस वूमेन नीता अंबानी अपने लग्जरी शौक के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में वह न्यूयॉर्क में कूल और कंफर्टेबल लुक में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने ब्राउन कलर का प्रिंट वाला को-ओर्ड सूट पहना। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने बालों को खुला रखा और कानों में डायमंड स्टड इयररिंग्स पहने। इसके साथ ही उन्होंने Hermes Blanc/Noisette Niloticus Crocodile Himalaya Oran चप्पल कैरी की। नीता अंबानी का यह लुक दिखने में तो बड़ा सिंपल लग रहा है, लेकिन उनके पूरे लुक की कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

कपड़ों से ज्यादा महंगी चप्पल पहन निकली नीता अंबानी

नीता अंबानी के इस लुक के प्राइस की बात की जाए तो सिल्क-सैटिन जेकक्वार्ड शर्ट की कीमत 2128 अमेरिकी डॉलर यानी कि 1 लाख 76 हजार 135 रुपए के करीब है। वहीं, इससे मैचिंग बॉटम की कीमत 1200 यूरो यानी कि ₹108805 है। कुल मिलाकर नीता अंबानी के इस को-ओर्ड सेट की कीमत ₹284990 है। हालांकि, अपने लुक को पूरा करने के लिए नीता अंबानी ने हर्मिस ब्लैंक/नोइसेट निलॉटिकस क्रोकोडाइल हिमालय ओरान की जो सैंडल कैरी की उसकी कीमत 7845 अमेरिकी डॉलर यानी कि  ₹649428 है।

40 लाख की साड़ी भी पहन चुकी हैं नीता अंबानी

नीता अंबानी के पास लाखों के कपड़े और करोड़ों के बैग्स हैं। हाल ही में जो बिडेन, कमला हैरिस और पीएम मोदी के साथ नीता अंबानी जून में व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर में शामिल हुई थी। इस दौरान नीता अंबानी ने खूबसूरत सी साड़ी कैरी की थी। नीता अंबानी के पास 40 लाख की साड़ी भी है, जिसमें हाथ से कढ़ाई की गई है और यह दुनिया के सबसे महंगी साड़ी मानी जाती है। इसमें मोती, पन्ना, माणिक, पुखराज जैसे रत्न भी लगे हैं।

और पढे़ं- सोना नहीं पर बहुत खास है आलिया भट्ट की ये रिंग, 9K में आप भी खरीदें

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

यंग गर्ल्स ट्राय करें 6 हेयरस्टाइल, सारा तेंदुलकर से लें आइडिया
50 की उम्र में भी चाहिए जवां त्वचा? अपनाएं ये आसान होममेड फेस सीरम