
Reuse Old Socks: अगर घर में छोटी बच्चियां हैं, तो उन्हें हर कुछ समय में नई गुड़िया चाहिए होती है। लेकिन हर बार नई डॉल खरीदने की बजाय आप पुराने या बिना इस्तेमाल हुए मोजों की मदद से क्यूट और सॉफ्ट DIY डॉल बना सकते हैं। ये न सिर्फ बच्चों के लिए मजेदार क्राफ्ट है, बल्कि पुराने सामान को रीयूज करने का शानदार तरीका भी है। आइए जानते हैं कि घर पर आसानी से मोजे से डॉल कैसे बनाई जा सकती है।
DIY सॉक्स डॉल बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ और लंबा मोजा लें। अगर आप पुराना मोजा इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे अच्छी तरह धोकर सुखा लें। लंबा मोजा लेने से डॉल की शेप ज्यादा सुंदर और सही बनती है। अब मोजे को सीधा फैलाकर रखें, ताकि उसमें आसानी से फिलिंग की जा सके।
और पढे़ं- बिटिया के क्राफ्ट प्रोजेक्ट के लिए बनाएं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट …
अब मोजे के अंदर कॉटन या फाइबर फिलिंग भरें। ध्यान रखें कि ऊपर वाला हिस्सा डॉल का सिर बने और नीचे वाला हिस्सा बॉडी की तरह दिखे। फिलिंग भरते समय इस बात का ध्यान रखें कि डॉल की शेप गोल, सॉफ्ट और फूली हुई नजर आए। इससे डॉल ज्यादा क्यूट और आकर्षक लगेगी।
जहां डॉल का फेस बनाना है, वहां धागा कसकर बांध दें। इससे सिर और बॉडी अलग-अलग दिखाई देंगे। इसके बाद मोजे के नीचे वाले हिस्से में कैंची से हल्का कट लगाकर दो हिस्सों में पैर बना लें। साइड में छोटे-छोटे कट लगाकर हाथ तैयार करें। इन्हें सुई धागे से सिल दें या फैब्रिक ग्लू की मदद से चिपका दें, ताकि डॉल की शेप अच्छे से बन जाए।
डॉल का फेस बनाने के लिए बटन या ब्लैक बीड्स से आंखें बनाएं। मार्कर से प्यारी सी स्माइल ड्रॉ करें और ऊन से बाल बनाकर डॉल के सिर पर चिपका दें। आप चाहें तो रिबन, लेस या रंगीन कपड़ों की मदद से डॉल की ड्रेस भी तैयार कर सकते हैं। अलग-अलग रंगों के मोजों से थीम बेस्ड डॉल बनाकर इसे और ज्यादा क्यूट लुक दिया जा सकता है।
आखिर में डॉल को फाइनल टच देने के लिए छोटी टोपी, मिनी फ्रॉक, ग्लिटर या रंगीन बो से सजावट करें। आप चाहें तो बच्चे का नेम टैग भी जोड़ सकते हैं। यह सॉफ्ट DIY डॉल बच्चों को बेहद पसंद आती है। इसकी खास बात यह है कि यह सॉफ्ट मटेरियल से बनी होती है, इसलिए आसानी से वॉश भी हो जाती है और लंबे समय तक इस्तेमाल की जा सकती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.